2 News : जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रकुलप्रीत ने बोल्ड फोटो शेयर कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग शादी रचा ली। शादी के 2 महीने बाद अब अमाला मां बनने वाली हैं। अमाला के घऱ नन्हा मेहमान आने वाला है। अमाला ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद यह जानकारी दी है। अमाला ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर गुड न्यूज दी है। इन तस्वीरों में अमाला बेबी बंप को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान उनके साथ पति जगत देसाई भी दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अमाला पति के दिल से बेबी बंप दिखा रही हैं। दोनों की यह एडिट की गई तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। अमाला ने कैप्शन में लिखा, “अब मुझे आपके साथ रहकर इस बात का पता चल गया है एक और एक से तीन कैसे बनते हैं।” बता दें कि अमाला और जगत ने 6 नवंबर को विवाह किया था। दोनों ने हयात कोच्चि बोलगट्टी में लेवेंडर थीम वाली ग्रैंड वेडिंग की थी।

उनकी तस्वीरें छा गई थीं। अमाला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एएल विजय के साथ हुई थी, जो तीन साल चली। ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर 32 वर्षीय अमाला एक्टर अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी हैं। बीते साल आई अजय की फिल्म 'भोला' में अमाला का अहम रोल था। वह साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।

पिछले काफी समय से जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं रकुलप्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह पिछले काफी समय से फिल्ममेकर व एक्टर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई दफा पार्टी और फंक्शन में साथ-साथ स्पॉट किया जा चुका है। रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने खूब मस्ती की थी। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच नए साल का जश्न मना रहीं रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपने हॉट लुक की फोटो शेयर कर फैंस के दिलों में आग लगा दी है।

रकुल ने इस दौरान टू पीस पहना है और हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही हैं। रेत से खेलतीं रकुल काफी खुश हैं और उनके आस-पास बेहतरीन मौसम है। रकुल ने कैप्शन में लिखा, “इसे कहते हैं कैंडिड पोजिंग।” तस्वीर में रकुल रेत हवा में उछाल रही है और उसी मुमेंट पर किसी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की हैं। बैकग्राउंड काफी शानदार है और रकुल शाम के वक्त क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।