'पुष्पा द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 'पुष्पा' की पूरी टीम ने एक खास अंदाज में सुकुमार को बर्थडे विश किया है। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन ने भी स्पेशल स्टाइल में उन पर प्यार लुटाया।
अल्लू ने फिल्म के सेट की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे जीनियस सुक्कू डार्लिंग सुकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” ‘पुष्पा’ के मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्टर का एक पोस्टर साझा किया है, जिस पर लिखा है, “द क्रिएटर, दूरदर्शी।” कैप्शन में लिखा, “बेहतरीन निर्देशक और पुष्पा की जादुई दुनिया के क्रिएटर सुकुमार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ‘पुष्पा : द रूल’ उनके नजरिए से बड़ा और भव्य होगा जो 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।”
बता दें कि ‘पुष्पा : द रूल’ में अल्लू, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू, अनुसूया भारद्वाज अहम किरदारों में दिखेंगे। इससे पहले पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा’ ने हिंदी बेल्ट में 108 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म के डायलॉग्स और गानों पर जमकर रील्स बनी।
सनम पुरी और जुचोबेनी तुंगो नागालैंड में विवाह बंधन में बंधेलोकप्रिय गायक सनम पुरी विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपनी प्रेमिका, मॉडल और गायिका जुचोबेनी तुंगो के साथ नागालैंड में शादी रचा ली। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके का पहला वीडियो सामने आ चुका है। इसमें दोनों अपने-अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में वचन दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सगाई पिछले साल 11 मार्च को हो गई थी। इसी के साथ उन्होंने सगाई की तस्वीरें साझा कर रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उल्लेखनीय है कि सनम एक सिंगर और म्यूजिक बैंड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने क्लासिक बॉलीवुड गीतों से शौहरत हासिल की। सनम को 'धत तेरी की', 'इश्क बुलावा', 'फकीरा', 'लकी टुनाइट' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। वे मुंबई स्थित 'सनम' नाम के पॉप-रॉक बैंड के प्रमुख गायक भी हैं।
हाल ही में 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में सिंगर ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में बात की थी। सनम ने खुलासा किया थी कि शादी उनकी एक पर्सनल प्रॉपर्टी में होगी, जो उनके दिलों में एक खास स्थान रखती है। सनम ने यह भी बताया कि वे एक प्यारे बैकग्राउंड में शादी की रस्में पूरी करेंगे।