Allu Arjun के लिए पुष्पा राज बनना नहीं था आसान, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हाल ही में रिलीज फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया है। इस वक्त हर ओर फिल्म पुष्पा के गानों और डायलॉग का क्रेज है। सेलेब्स से लेकर आम लोग तक पुष्पा के गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के किरदार को काफी शानदार तरीके से दर्शकों के सामने रखा। एक्टर ने एक मजदूर से लेकर राजा तक के रोल को बेहतरीन ढंग से स्क्रीन पर निभाया। अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक बीटीएस वीडियो (Pushpa BTS Video) सामने आया है। जिसमें देखने को मिल रहा है कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुष्पा राज (Pushpa Raj) के लिए कैसे तैयार किया गया। अल्लू का ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लग्जरी गाड़ी से उतरते हुए वैनिटी की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट पहले से मौजूद है। ब्लैक कैजुअल आउटफिट में अल्लू (Allu) बेहद ही हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। कॉफी की सिप लेते हुए अर्जुन (Arjun) खुद को पुष्पा (Puspa) बनाने की तैयारी कर रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी तस्वीर लगी हुई भी दिखाई दे रही है। अर्जुन (Arjun) को बिल्कुल वैसे ही दिखना है। अल्लू (Allu) के बालों को सेट किया जाता है, मेकअप किया जाता है। मेकअप आर्टिस्ट माथे पर घाव का निशान भी बना देते हैं, जो फिल्म के सीन में देखने को भी मिलता है। वीडियो के अंत में चेहरे पर मस्सा बनाया जाता है। जब अर्जुन (Arjun) पुष्पा बन जाते हैं तो अपनी दाढ़ी पर स्टाइल में हाथ फिराते हुए दिखाई देते हैं।

पुष्पा के लिये अल्लू अर्जुन का मेकओवर वीडियो देख कर आप समझ ही गये होंगे कि इस किरदार के लिये उन्होंने कितनी मेहनत की है। पुष्पा के रोल को स्क्रीन पर जीवंत करने के लिये प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके लिये धैर्य की काफी जरूरत होती है।