साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ आज गुरुवार (5 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसका पिछला पार्ट ‘पुष्पा : द राइज’ तीन साल पहले रिलीज हुआ था और यह मूवी सुपरहिट रही। इस बीच अल्लू के 10 साल के बेटे अयान ने अपने पिता के लिए बहुत प्यारा नोट लिखा है। यह काफी इमोशनल है और इसे अल्लू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
अयान ने नोट में लिखा है, “डियर पापा, मैं इस नोट को लिख रहा हूं, आपको यह बताने के लिए कि मैं कितना प्राउड फील कर रहा हूं। आपकी सक्सेस हार्ड वर्क, पैशन और डेडिकेशन के लिए। जब मैं आपको नंबर 1 पर देखता हूं तो लगता है मैं दुनिया में टॉप पर हूं। आज स्पेशल डे है क्योंकि आज ग्रेट एक्टर की फिल्म आ रही है। मैं समझता हूं अभी आपके अंदर मिक्स इमोशंस हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि पुष्पा सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक्टिंग को लेकर जो आपका पैशन और लव है उसका रिफ्लेक्शन है।
मैं आपको और आपके प्यार को बेस्ट ऑफ लक कहना चाहता हूं। रिजल्ट जो भी आए, आप हमेशा मेरे हीरो रहोगे और आइडल भी। आपके यूनिवर्स में बहुत फैंस हैं, लेकिन मैं फिर भी आपका नंबर 1 फैन रहूंगा। एक प्राउड बेटे द्वारा लिखा ये नोट अपने टॉप आइडल के लिए।” अल्लू ने इस नोट को शेयर कर लिखा, “मेरे बेटे अयान के प्यार ने मेरा दिल छू लिया। ये मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। मैं खुशनसीब हूं जो मुझे ऐसा प्यार मिला।”
बता दें ‘पुष्पा 2’ एक कुली ‘पुष्पा राज’ की यात्रा का वर्णन करती है, जो लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल हो जाता है। रश्मिका, अल्लू की पत्नी श्रीवल्ली का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में फहाद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी हैं। इसके डायरेक्टर सुकुमार हैं।
राम गोपाल वर्मा ने दिया इडली वाले का उदाहरण, X पर शेयर की पोस्ट‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर्स ने दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी टिकट महंगी करके 2000 रुपए तक की कर दी है। साउथ में भी कई जगह शो के टिकट महंगे हैं। लोग इससे नाराज हो रहे हैं। इस बीच दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने प्रोड्यूसर्स का सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करके एक इडली वाले का उदाहरण देते हुए समझाया कि ऐसा करना क्यों ठीक है। ‘रामू’ ने X (ट्विटर) पर लिखा, “सुब्बाराव नाम के एक शख्स ने एक इडली होटल खोला और पर प्लेट 1000 रुपए चार्ज करने लगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि सुब्बाराव को लगता था कि उसकी इडलियां दूसरों से सुपीरियर हैं। लेकिन अगर कस्टमर्स को सुब्बाराव की इडलियां इस लायक नहीं लगतीं तो वे उसके होटल न जाएं। इस सिनैरियो में सुब्बाराव का ही घाटा होगा। जो लोग ये कहकर रो रहे हैं कि सुब्बाराव की इडली कॉमन इंसान की पहुंच से बाहर है तो वो बेवकूफ हैं।
क्योंकि यह बिल्कुल वैसा है कि सेवन स्टार होटल कॉमन लोगों की पहुंच में नहीं है। अगर यह कहा जाए कि आप सेवन स्टार होटल के एंबिएंस के पैसे देते हैं तो यही बात ‘पुष्पा 2’ पर लागू होती है। फिल्म की क्वालिटी सेवन स्टार है।” बता दें ‘रामू’ किसी भी मामले में अपनी बिंदास राय रखने के लिए जाने जाते हैं।