मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए दो नए चेहरों—अहान पांडे और अनीत पड्डा—ने बॉलीवुड में कदम रखा है। न सिर्फ दर्शक और समीक्षक बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इस फिल्म की जमकर सराहना कर रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। अब निर्देशक मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में इस जोड़ी की प्रतिक्रिया साझा की है।
आलिया ने थिएटर में जाकर देखी फिल्म, फिर मांगे नए कलाकारों के नंबरएनडीटीवी से बातचीत में मोहित ने बताया, मैंने आलिया को ट्रायल शो के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे इसे थिएटर में जाकर देखना पसंद करेंगी।
फिल्म देखने के बाद आलिया इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने न सिर्फ अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बल्कि दोनों डेब्यू कलाकारों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी मांगे। उन्होंने अनीत और अहान से बात की और उन्हें खूब प्रोत्साहित किया, मोहित ने कहा
सैयारा की भावनात्मक गहराई ने खींचा आलिया कोमोहित आगे बताते हैं, आलिया शुरू से ही इस फिल्म को लेकर उत्साहित थीं। उन्होंने मुझसे कहा था कि इस फिल्म में वही इमोशनल डेप्थ है जो मेरी पिछली फिल्मों में रही है। वह मेरे पूरे करियर में हमेशा मुझे सपोर्ट करती आई हैं।
रणबीर कपूर की भी तारीफों की झड़ी, मोहित से बोले- अब थोड़ा ठहरोआलिया के बाद रणबीर कपूर ने भी फिल्म देखी और मोहित को फोन कर के अपनी भावनाएं साझा कीं। मोहित के मुताबिक, रणबीर ने मुझे कॉल करके कहा कि फिल्म बेहद खूबसूरत बनी है। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा—तू अब थोड़ा आराम कर, बहुत फिल्में बनानी हैं तुझे, इसलिए धीरे-धीरे कर।
इंस्टाग्राम पर आलिया का प्यारभरा रिएक्शनआलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की दिल से तारीफ करते हुए लिखा था, 2 मैजिकल स्टार्स अनीत पड्डा और अहान पांडे का जन्म हुआ है। मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने किसी अभिनेता को इतने प्यार और सच्चाई से अभिनय करते देखा हो। आप दोनों की स्क्रीन प्रेज़ेंस ने मन मोह लिया।
उन्होंने आगे लिखा, इस बेहतरीन फिल्म के कर्णधार मोहित सूरी हैं और उन्होंने फिर एक बार दिल से बनी कहानी परोस दी है। सैयारा एक ऐसी फिल्म है जो दिल को छू जाती है।