रणबीर कपूर को दर्शकों ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पीके’ में देखा था। इस फिल्म के आखिरी सीन में आमिर और रणबीर एलियंस के रूप में दिखाई दिए थे। इन दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस को लग रहा था कि राजकुमार हिरानी फिल्म का सीक्वल बनाएंगे जिसमें वे फिर से धमाल मचाएंगे। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है और इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। वैसे फैंस का रणबीर-आमिर को दोबारा साथ देखने का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनाउंस किया है कि जल्द ही दर्शक दोनों स्टार की भिड़ंत देखेंगे।
आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने RK VS AK का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनके दो पसंदीदा एक्टर्स जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। आलिया ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया ने ये नहीं बताया कि रणबीर-आमिर ने किस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है लेकिन उनकी पोस्ट से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों कलाकार एक एड फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। आलिया की पोस्ट में एक हैशटैग है, जिसमें #AD लिखा हुआ है।
इससे एडवर्टाइजमेंट यानी विज्ञापन के संकेत मिल रहे हैं। बता दें रणबीर कई दफा कह चुके हैं कि आमिर उनके आइडल हैं, जिनके साथ काम करने के के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। अब उनका यह सपना एक बार फिर से पूरा होने जा रहा है। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। दूसरी ओर, आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें निराश किया। अब वह रणबीर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगी।
इब्राहिम अली खान ने ‘नादानियां’ फिल्म से किया है डेब्यू, सारा ने कही यह बातसैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें उनकी जोड़ी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ बनी है। फिल्म को मिली-जुली रिएक्शन मिल रही है। इस बीच इब्राहिम की बहन एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गाने की झलक भी साझा की।
सारा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई तुम कब धमाका करना बंद करोगे?” इसके साथ ही सारा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे भाई, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी। तुम हमेशा मेरे लिए एक स्टार थे और अब पूरी दुनिया तुम्हें भगवान की कृपा से चमकते हुए देखेगी।” बता दें सारा और इब्राहिम में काफी मजबूत बोंडिंग है।
दोनों एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जताते हैं। सारा अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं और अपने भाई के लिए भी ऐसा ही चाहती हैं। ‘नादानियां’ की बात करें तो यह शौना गौतम द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी हैं।