2 News : बेबी बंप को लेकर दीपिका हुईं ट्रॉल तो आलिया ने दिया साथ, ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर आई यह खबर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका हाल ही में पहली बार रणवीर के साथ नजर आई थीं। वह 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

हालांकि उन्हें कुछ नेटिजंस ने ट्रॉल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए। यहां तक कि उनके बेबी बंप को नकली तक कह दिया। सोशल मीडिया पर चल रही ट्रॉलिंग के बीच फेय डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर कड़े शब्दों में एक पोस्ट लिख दीपिका का सपोर्ट किया। इस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी रिएक्शन दी है। फेय ने लिखा, “डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं।

उसने अपने शरीर या अपनी गर्भावस्था के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये बंद करें।” इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट करते हुए लाइक किया। इसका मतलब है कि आलिया भी ऐसे लोगों से नाराज हैं जो दीपिका को लेकर बेवजह कमेंट कर रहे हैं। आलिया की बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए दीपिका को सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस श्रुति सेठ और टीना दत्ता भी दीपिका के समर्थन में खड़ी हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस समय होगी रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट के लिए योजना बनाई थी। साल 2022 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। बीते कई दिनों से मेकर्स 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म को रिलीज करने में अब कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि फैंस को इसके लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ‘बॉलीवुड हंगामा’ के सूत्र के अनुसार 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट पर संदेह करने की जरूरत नहीं है। फिल्म दिवाली पर ही रिलीज होगी। डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार इसे दिवाली पर ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

आने वाले कुछ दिनों में इसके क्लाइमेक्स सीन को शूट किया जाएगा। अनीस शूटिंग में कोई कोताही नहीं बरते रहे हैं। फैंस भी इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए बेकरार हैं। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी 'चंदू चैंपियन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही इसका टीजर सामने आया था, जिसमें कार्तिक के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख सब हैरान रह गए। कार्तिक के पास 'आशिकी 3' भी है।