
फ्रांस में 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इसमें दुनियाभर के तमाम बड़े सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इस साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कांस में डेब्यू करने जा रही थीं, लेकिन अब खबर आई है कि वह इसमें हिस्सा नहीं ले रही हैं। फैंस आलिया का ग्लैमर रेड कार्पेट पर देखने का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब एक्ट्रेस ने कथित तौर पर इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लिया है। राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे जीयोपॉलिटिकल तनाव को देखते हुए भारत में ही रहने का फैसला किया है। एक ब्यूटी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आलिया को फेस्टिवल के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेना था और 13 मई को उनकी फ्रांस यात्रा की उम्मीद थी। हालांकि मौजूदा माहौल को देखते हुए आलिया ने फैसला किया कि इस संवेदनशील समय के दौरान देश के साथ एकजुटता में खड़े होना महत्वपूर्ण है और उन्होंने अपने डेब्यू को स्थगित करने का फैसला किया है।
हालांकि इस फैसले पर अब तक आलिया या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले आलिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की थी।
अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने ‘उडारियां’ में साथ किया था कामएक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता के ब्रेकअप को लेकर कुछ समय से खबरें चल रही हैं। दोनों इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक नाइट क्लब में मिस्ट्री मैन संग कोजी होती दिखीं। 'उडारियां' फेम प्रियंका का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वह यूरोपीयन कंट्री स्पेन का बताया जा रहा है।
नाइट क्लब में प्रियंका के साथ एक मिस्ट्री मैन है। लोगों की भीड़ में दोनों एन्जॉय करते नजर आए। उनके बीच काफी नजदीकियां दिखाई दीं। इतना ही नहीं दोनों किस करते हुए नजर आए। हालांकि कई लोगों को प्रियंका का यह अंदाज पसंद नहीं आया और वे उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। उन्हें यह अच्छा नहीं लगा कि अंकित से ब्रेकअप के बाद वह किसी और शख्स के साथ कैसे इन्वॉल्व हो सकती हैं। कुछ लोग मिस्ट्री मैन के बारे में जानना चाह रहे हैं।
कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये मिस्ट्री मैन डीजे हर्ष हैं। कुछ और का कहना है कि ये एक डॉक्टर है जो अमेरिका में सेटल है और प्रियंका ‘बिग बॉस’ के घर में कई बार उनका जिक्र कर चुकी थीं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका और अंकित पहली बार शो 'उडारियां' में साथ नजर आए थे। बाद में वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एक साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को जमकर सपोर्ट किया।