2 News : अक्षय को बर्दाश्त नहीं हुई फैन की हरकत, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने खरीदी मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अक्षय से जुड़ी खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। अक्षय अपने चाहने वालों से बहुत प्यार से पेश आते हैं, लेकिन फिलहाल उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उससे उनके फैंस थोड़े आहत हैं। अक्षय कंधे पर बैग टांगे हुए अपनी बेटी नितारा भाटिया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। अक्षय ने हमेशा की जैसे अपने प्रशंसकों का दिल रखा और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि इस दौरान एक फैन ने हद पार कर दी, जिससे अक्षय का गुस्सा फूट पड़ा।

सेल्फी लेने के दौरान एक फैन ने अक्षय के कंधे पर हाथ रख दिया और उनके बहुत करीब आ गया। यह देख अक्षय ने तुरंत नाराजगी जताई और गुस्सा होते हुए कहा, “हाथ नीचे, हाथ मत रखो।” फैन ने झट से अपना हाथ हटा लिया। इसके बाद अक्षय कुछ फैंस को पोज देने के बाद शांत भाव से नितारा के साथ टर्मिनल की ओर बढ़ गए और फ्लाइट में सवार हो गए। अक्षय नेवी ब्लू शर्ट में काला चश्मा लगाए एयरपोर्ट पहुंचे थे। नितारा ने ब्लू टी-शर्ट के साथ व्हाइट ट्राउजर पेयर किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय हाल ही में 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आए, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सुपरहिट ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसे सुबोध कपूर ने लिखा और निर्देशित किया है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, शरमन जोशी, जावेद जाफरी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके अलावा वे ‘हैवान’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाले हैं।
निया शर्मा ने शेयर की नई गाड़ी मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 की तस्वीरें

एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। निया अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। निया के कार कलेक्शन में जो नई गाड़ी शामिल हुई है, वह येलो कलर की मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 है। निया इसी कार में रवि दुबे और सरगुन मेहता की दिवाली पार्टी में गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 1.35 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में एक ब्लैक रंग की वोल्वो XC90 SUV, एक ऑडी Q7 और एक ऑडी A4 भी मौजूद है। निया ने इंस्टाग्राम पर 12 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह नई कार की पूजा करने से लेकर मर्सिडीज के शोरूम में जाने तक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी मां और भाई भी वहां मौजूद है, जो निया की इस खुशी में उनके साथ खड़े हैं।

इन फोटो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, “एएमजी!! ऑल मनी गॉन (सारा पैसा गया) ईएमआई चालू। इतनी खूबसूरत डिलीवरी अनुभव और बचपन की यादों को ताजा करने के लिए शुक्रिया।” निया को नई गाड़ी लेने पर उनके दोस्त और छोटे पर्दे के सितारों ने बधाई दी है। अंकिता लोखंडे, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक कुमार, रीम शेख, जन्नत जुबैर, डेलनाज ईरानी, राहुल शेट्टी और शांतनु माहेश्वरी समेत कई स्टार्स ने कमेंट सेक्शन में खुशी जताई।