अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी पर फैंस हमेशा से भरपूर प्यार लुटाते दिखे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। वे मजाक में एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करते दिखते हैं। उनकी शादी साल 2001 में हुई थी। कपल ने साल 2002 में बेटे आरव और साल 2012 में बेटी नितारा का स्वागत किया। बहरहाल हम बात कर रहे हैं आरव की। हाल ही में आरव एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ग्रैंड ईद पार्टी में दिखाई दिए और लोगों को ध्यान अपनी और खींचा।
वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में आए थे। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हें साथ देखने के बाद लोग उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। आरव सिंपल ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आए और पैपराजी को मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज भी दिए। लोग लड़की के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वो लड़की कौन है।
ईद पार्टी के बाद दोनों को एक साथ निकलते हुए पाया गया। आरव रिटर्न गिफ्ट का एक बैग लेकर जाते भी दिखे। वैसे आरव सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आते हैं यानी वे अभी बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हैं। वे अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय बताया था कि आरव फिल्मों की बजाय फैशन डिजाइनिंग में ज्यादा रुचि रखते हैं। हमने कभी उसे कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया। उसे फैशन में इंटरेस्ट है और वह सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वह अपने कपड़े खुद धोता है, अच्छा खाना बनाता है, बर्तन साफ करता है, और महंगे कपड़े खरीदने का भी शौकीन नहीं है।
मेकर्स ने घोषित की ‘कुली’ फिल्म की रिलीज डेट, आमिर खान का है कैमियोसाउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपनी स्पेशल एक्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। वे हमेशा उनकी फिल्में देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अब उनके लिए खुशखबरी है। रजनीकांत की अगली फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है।
फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ‘कुली’ में नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी की भी अहम भूमिका है। फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान का स्पेशल कैमियो भी होने वाला है।
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ मूवी से टक्कर होगी। यशराज फिल्म्स की इस मूवी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है।