पिछले कुछ वर्षों से लगातार असफलता का सामना कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार को सफलता की उम्मीद वर्ष 2025 जनवरी में प्रदर्शित हुई फिल्म स्काई फोर्स से थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की थी, जिसे देखते हुए यह लगने लगा था कि अक्षय कुमार के ऊपर लगा असफल सितारे का ठप्पा अब हट जाएगा लेकिन अफसोस ऐसा न हो सका। अक्षय कुमार की यह फिल्म भी उन्हें सफलता दिलाने में नाकाम साबित हुई। हालांकि दर्शकों को फिल्म पसन्द आई लेकिन लगातार प्रदर्शित होती रही अन्य फिल्मों के चलते इसके दर्शक कम होते चले गए।
देशभक्ति से भरपूर इस युद्ध ड्रामा में अक्षय कुमार और वीर पहारिया के साथ सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में दिखे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली। अब इसके रिलीज को 20 दिन हो गए हैं। फिल्म का बजट लगभग 160 करोड़ रुपये था और यह अपनी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो सकी। बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों जैसे देवा, थंडेल, लवयापा और बैडएस रविकुमार की मौजूदगी ने इसकी कमाई पर प्रभाव डाला।
फिल्म स्काई फोर्स ने पहले हफ्ते करीब 86.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की, जबकि दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। दूसरे सप्ताह में इसने 19.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अपने तीसरे सप्ताह में यह फिल्म करोड़ों के स्थान पर लाखों में सिमट गई। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, 20वें दिन मूवी ने बेहद कम का कलेक्शन किया।
डे वाइज कमाई के आंकड़े यहां देखें-
पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
2रा दिन- 22 करोड़ रुपये
3रा दिन-28 करोड़ रुपये
4था दिन- 7 करोड़ रुपये
5वां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
6ठा दिन- 6 करोड़ रुपये
7वां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
8वां दिन- 3 करोड़ रुपये
9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
10वां दिन-5.5 करोड़ रुपये
11वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
12वां दिन- 1.35 करोड़ रुपये
13वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
14वां दिन- 1.1 करोड़ रुपये
15वां दिन- 0.8 करोड़ रुपये
16वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
17वां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
18वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
19वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
20वां दिन- 0.5 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स की कुल कमाई- 111.20 करोड़ रुपये