सेल्फी के लिए आई महिला ने अक्षय को छूकर किया असहज, वीडियो हुआ वायरल, फैंस दे रहे ऐसी रिएक्शन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (56) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय को चाहने वाले बेशुमार हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अक्षय जहां भी जाते हैं, लोग उनकी फोटो लेने लगते हैं और साथ में सेल्फी के लिए भी एक्साइटेड हो जाते हैं। अब अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय फैंस के बीचों-बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय किसी इवेंट में पहुंचे थे। वहां सेल्फी लेने के लिए लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

इस दौरान अक्षय एक महिला के छूने से असहज महसूस करने लगे। फैन पहले अक्षय के साथ सेल्फी लेना चाहती हैं। इस दौरान उसने अक्षय के पेट पर हाथ भी रख दिया, जिससे वे थोड़े हैरान हो गए। अक्षय उसे देखने लगे। उन्हें यह हरकत पसंद नहीं आई। महिला की गोद में एक बच्चा भी था। अक्षय उसके बाद वहां नहीं रुके नहीं और सीधे अपनी कार में बैठने के लिए चले गए। फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए :- “लोग उन्हें हल्के में लेते हैं और फिर चाहते हैं कि वे सामान्य रूप से व्यवहार करें।”, “उस महिला को उन्हें छूना नहीं चाहिए था...एक फैन के तौर पर हमें अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए।”, “अगर कोई पुरुष किसी महिला को छूता है तो यह अपराध है, अगर कोई महिला किसी पुरुष को छूती है तो यह अपराध नहीं है..वाह रे दुनिया।”

इस साल अक्षय कुमार की तीनों फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप

अक्षय कुमार 90 के दशक की शुरुआत से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने अब तक तमाम तरह की भूमिकाओं को अंजाम दिया है। एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी सहित हर तरह के रोल में अक्षय ने खुद को साबित किया है। हालांकि पिछले 2-3 साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं। ‘ओएमजी 2’ को छोड़कर उनकी अधिकतर फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। इस साल भी अक्षय की 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें सभी से निराशा मिली।

अप्रैल में ईद के मौके पर अक्षय की मच अवेटेड मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी। भारी भरकम बजट में बनी फिल्म औंधे मुंह नीचे गिर गई। इसके बाद एक आदमी के जीवन के संघर्ष को बताती ‘सरफिरा’ आई और वह भी कोई कमाल नहीं कर पाई। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘खेल खेल में’ ने भी अक्षय के साथ खेल कर दिया।

फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई। अक्षय एक और मूवी पर काम कर रहे हैं, जिसका मोशन पोस्टर उनके जन्मदिन पर 9 सितंबर को सामने आएगा। वे इसके अलावा 'वेलकम टू जंगल', 'सिंघम अगेन', ‘स्काई फोर्स’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी नजर आएंगे।