सैयारा से घबराए अजय देवगन, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पहले दिन की टिकट पर मिलेगा 50% डिस्काउंट, मेकर्स ने दर्शकों के लिए निकाला खास ऑफर

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक दिलचस्प ऑफर लेकर आए हैं। अगर आप पहले दिन इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप टिकट पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर पहले दिन के सभी शोज़ पर लागू होगा, लेकिन इसकी एक शर्त है—कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करना अनिवार्य होगा और साथ ही इसके लिए निर्माताओं द्वारा जारी कोड का उपयोग करना होगा।

बॉलीवुड की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अब रिलीज के करीब है और इससे पहले कि दर्शक सिनेमाघरों में इसका अनुभव लें, फिल्म के निर्माताओं ने एक खास ऑफर का ऐलान किया है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की रिलीज 1 अगस्त 2025 को तय है, और उससे पहले ही फर्स्ट डे के शो को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

फर्स्ट डे की टिकट पर मिलेगा आधे दाम का फायदा


फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक दिलचस्प ऑफर लेकर आए हैं। अगर आप पहले दिन इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप टिकट पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर पहले दिन के सभी शोज़ पर लागू होगा, लेकिन इसकी एक शर्त है—कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

यह रणनीति खास तौर पर पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो आम तौर पर पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा को देखना पसन्द करते हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी, खासकर सैयारा और महावतार नरसिम्हा जैसी हालिया फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए।
'सन ऑफ सरदार 2' की एडवांस बुकिंग शुरू

सन ऑफ सरदार 2 की एडवांस बुकिंग इस बुधवार से शुरू हो रही है। दर्शक देशभर के मल्टीप्लेक्स और लोकप्रिय ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपने टिकट बुक कर सकते हैं। निर्माताओं ने पहले ही ट्रेलर के ज़रिए फिल्म को लेकर क्रेज को बढ़ा दिया है, ऐसे में पहले दिन के शो में हाउसफुल की पूरी संभावना जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर सैयारा, महावतार नरसिम्हा और हरि हर वीरा मल्लू बड़ी फिल्मों के चलते अजय देवगन की नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को पर्याप्त शो मिलने में समस्या हो रही है। इन समस्याओं को देखते हुए मेकर्स ने बीते मंगलवार यानी 29 जुलाई को फिल्म पर ऑफ देने का ऑफर निकाला।

मेकर्स ने 'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्टर जारी किया है और कैप्शन में लिखा है, 100% हंसी। टिकट की कीमत 50% कम। अपने पूरे परिवार के साथ सन ऑफ सरदार 2 देखने आएं। कोड SOS2 इस्तेमाल करें और 50% की छूट पाएं (नियम और शर्तें लागू)।'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'सन ऑफ सरदार 2' के डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म के लिए कुल शो टाइमिंग का 60 फीसदी हिस्सा चाहते हैं7 लेकिन कई सिनेमाघर मालिक इतनी जगह देने को तैयार नहीं हैं। इस संघर्ष का एक बड़ा कारण यह है कि सिनेमाघर मालिक पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्मों को हटाना नहीं चाहते। इस समय, 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' दोनों ही जबरदस्त दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, और प्रदर्शक इस सफलता को हाथ से जाने देने को तैयार नहीं हैं।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन, मृणाल ठाकुर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2', 'सैयारा', 'महावतार नरसिम्हा' और 'हरि हर वीरा मल्लू' जैसी बड़ी फिल्मों से क्लैश होगी। लेकिन अजय देवगन की फैन फॉलोइंग और कॉमेडी व एक्शन के दम पर, टीम को उम्मीद है कि दर्शक बड़ी संख्या में आएंगे, भले ही पहले दिन शो की संख्या कम हो।