Photos : तानिया श्रॉफ के साथ छुटिटयों का मजा ले रहे हैं अहान शेट्टी, ‘तड़प’ फिल्म के साथ करेंगे डेब्यू

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बाद अब जल्द ही उनके छोटे बेटे अहान भी बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। अहान ने इससे पहले सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका कर दिया। अहान इन दिनों गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने तानिया के साथ समुद्र में मस्ती करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अहान ने गर्मी को अलविदा कहा है। अहान ने कैप्शन में लिखा, 'Goodbye summer'। सोशल मीडिया पर फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अहान-तानिया

इन तस्वीरों में तानिया जबरदस्त हॉट लग रही हैं। तानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे आए दिन बोल्ड फोटो को फॉलोअर्स के संग शेयर करती रहती हैं। अहान-तानिया अक्सर साथ में फोटो शेयर करते हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी अरसे से डेट कर रहे हैं। हालांकि तानिया फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वे शेट्टी परिवार के काफी करीब हैं। वे आए दिन साथ-साथ स्पॉट होते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोस्ती शादी के रिश्ते में कब बदलेगी।

अहान के साथ तड़प मूवी में दिखेंगी ये हीरोईन

गौरतलब है कि फैंस अहान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। आपको बता दें कि उन्हें जल्द ही फिल्म 'तड़प' में देखा जाने वाला है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी। यह फिल्म इसी साल 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से रेडी है। तड़प मूवी सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' का हिंदी रीमेक है। मार्च में अहान-तारा ने शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लुथरिया हैं। ‘तड़प’ को लेकर 3 साल पहले घोषणा कर दी गई थी, लेकिन कई कारणों के चलते फिल्म टलती गई।