श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म स्त्री 2 पिछले हफ़्ते रिलीज़ होने के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस के हर बड़े रिकॉर्ड को तोड़ रही है। यह फ़िल्म 2018 में इसी नाम से रिलीज़ हुई फ़िल्म का सीक्वल है। हालाँकि, स्त्री का सीक्वल 2024 में रिलीज़ होने वाली एकमात्र फ़िल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, बल्कि इस साल कई हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों ने भी राज किया है। 2024 में कई और सीक्वल बड़े पर्दे पर आने वाले हैं, जिनके बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है। आने वाले 4 महीनों में कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होना बाकी है, जिनसे बॉक्स ऑफिस को कम से कम 2000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इन फिल्मों में सर्वाधिक प्रतीक्षारत फिल्म है पुष्पा 2: द रूल, जो 2021 में प्रदर्शित हुई पुष्पा का अगला भाग है।
पुष्पा 2: द रूल सुकुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत पुष्पा 2: द रूल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पहले अगस्त में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसके निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख दिसंबर तक बढ़ा दी है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आशान्वित है। उसे पूरी तरह से विश्वास है कि यह फिल्म जवान, केजीएफ, आरआरआर, गदर-2 सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए वर्ष 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।
सिंघम अगेनरोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं, भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज़ होने वाली थी। बाद में, एक्शन ड्रामा फ़िल्म के निर्माताओं ने घोषणा की कि सिंघम अगेन इस साल दिवाली के मौके पर प्रदर्शित होगी। यह रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट है। अपनी पिछली फिल्मों सिम्बा और सूर्यवंशी की तरह इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स के सिम्बा और सूर्यवंशी का कैमियो करवाया है। दर्शकों को अपने पसन्दीदा कलाकारों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा, इसके चलते आशा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करते हुए स्वयं को 200 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी। हालांकि इसकी पिछली दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था, लेकिन सूर्यवंशी और सिम्बा ने 200 करोड़ को छुआ था।
भूल भुलैया 3 ख्यातनाम निर्देशक प्रियदर्शन के साथ शुरू की गई टी सीरीज की भुल भुलैया का जिम्मा अब अनीस बज्मी ने संभाल लिया है। उन्होंने दो वर्ष पूर्व कार्तिक आर्यन को लेकर भुल भुलैया 2 का निर्देशन व लेखक कार्य किया। फिल्म दर्शकों को खासी पसन्द दिया और इसने बॉक्स कार्तिक आर्यन के करियर के सबसे ज्यादा कमाई का कीर्तिमान स्थापित किया। फिल्म ने 180 करोड़ का कारोबार किया। इसकी सफलता के कुछ समय बाद ही इसके तीसरे भाग की घोषणा की गई। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की भूल भुलैया 3 भी 2024 में रिलीज़ होने वाली है।
अनीस बज्मी ने फिल्म की सफलता को निश्चित करने के लिए एक तरफ जहाँ मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी करवाई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने एनिमल से सबकी भाभी बनी तृप्ति डिमरी को मुख्य नायिका के रूप में लेकर बड़ा दांव खेला है।
सितारे ज़मीन पर इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। लालसिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान परदे पर इसके जरिये वापसी करने जा रहे हैं। इसे आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सितारे जमीन पर को हम सीक्वल फिल्म तो नहीं कह सकते। यह पूरी तरह से अलग फिल्म है। इसका आमिर खान निर्देशित तारे जमीं पर से कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि सितारे ज़मीन पर स्पैनिश फ़िल्म चैंपियंस पर आधारित होगी। यह 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज़
होने वाली है।
स्माइल 2मनोवैज्ञानिक अलौकिक हॉरर फिल्म नाओमी स्कॉट मुख्य भूमिका में हैं। स्माइल 2 इसी नाम की 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्म का सीक्वल है। पार्कर फिन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल अक्टूबर में दुनिया भर में रिलीज़ होगी।
मोआना 2 एनिमेटेड म्यूज़िकल फ़ैंटेसी एडवेंचर फ़िल्म वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित
है और यह 2016 में इसी नाम से रिलीज़ हुई फ़िल्म का सीक्वल है। इस फ़िल्म में औली क्रावल्हो, ड्वेन जॉनसन, टेमुएरा मॉरिसन और निकोल शेर्ज़िंगर मुख्य भूमिका में हैं और यह 27 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।