हाल ही में एक्ट्रेस ईशा तलवार ने यशराज फिल्म्स (YRF) की एक मशहूर डायरेक्टर शानू शर्मा के ऑडिशन को याद किया था, जो उन्हें बहुत अजीब लगा था। अब ‘बिग बॉस’ का खिताब जीत चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी शानू के साथ अपने अनुभव को शेयर किया है। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अभिनव ने शानू की तीखी टिप्पणियों का जिक्र किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। अभिनव ने लिखा, “जब मेरी फिल्म ‘रोर’ रिलीज होने वाली थी, तो उस समय मुझे यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने का मौका मिला।
मैं इसके लिए वहां पहुंचा और उन्होंने मुझे कहा, तुम दिखने में बहुत अच्छे हो, लेकिन तुम्हारे अंदर स्पार्क की कमी है। तुम ऑडिशन जरूर दे सकते हो लेकिन...कुछ साल बाद मेरी मुलाकात संजय लीला भंसाली सर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इंशाअल्ला’ के लिए हुई। मुझे अच्छे से याद है कि भंसाली सर ने मेरी काफी ज्यादा तारीफ की थी और मुझसे कहा कि तुमने अभी तक इतना कम काम क्यों किया है। मैंने तुम्हारा ऑडिशन देखा है और तुम्हारे अंदर बहुत प्रतिभा है। मुझे ऐसा लगता है कि इंसल्ट एक मौका होता है, उन लोगों से मिलने के लिए जो आपके टैलेंट की इज्जत करते हैं।”
अभिनव ने बताया कि वे सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्ला’ में काम करने वाले थे, जो बाद में बंद हो गई। इसके लिए ही उन्होंने भंसाली से मुलाकात की थी। अभिनव फिलहाल हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में रुबीना के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर करते रहते हैं। अभिनव से पहले 'मिर्जापुर', 'सास बहू और फ्लेमिंगो' और 'आर्टिकल 15' में एक्टिंग से तारीफें बटोरने वालीं ईशा तलवार ने भी करिअर के शुरुआती दिनों में अजीबोगरीब ऑडिशन का जिक्र किया जो शानू ने ही लिया था। ईशा ने बताया कि किस तरह से शानू ने उनका आत्मविश्वास ही तोड़ दिया था।
तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही से गई असफिया खान की जानमशहूर सोशल मीडिया स्टार और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर असफिया खान का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास हुए भीषण हादसे में निधन हो गया। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। असफिया को गंभीर चोटें लगीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पनवेल तालुका पुलिस के अनुसार इस हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही थी। टोयोटा अर्बन क्रूजर चला रहे ड्राइवर नूर आलम खान ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर 3 से 4 बार पलटी खाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गाड़ी अनियंत्रित होकर चकनाचूर हो गई। असफिया लखनऊ की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम पर जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय थीं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी, फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनाती थीं। उनके 2 लाख 33 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 1000 से ज्यादा पोस्ट मौजूद हैं, जिनमें वे ब्रांड्स के साथ भी काम करती थीं। असफिया की रील्स वायरल होती थीं और फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते थे। असफिया के अचानक निधन की खबर सुन उनके फॉलोअर्स बेहद दुखी और सदमे में हैं। वे उनकी फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।