अदनान सामी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल, बोले - ये कोई और है!

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था लेकिन अब धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया है, मालदीव से उनकी जो नई फोटोज सामने आई हैं, उसको देखने के बाद फैंस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। अदनान ने यूं तो अपना काफी वजन घटाकर खुद को स्लिम एंड फ‍िट शेप दे दिया है, पर अब उनके लेटेस्ट फोटोज देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्क‍िल है। अदनान पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं। एक नजर में आपको लगेगा कि ये कोई और है! हर कोई कह रहा है कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। अदनान सामी (Adnan Sami) इस समय मालदीव (Maldives) में हैं और फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। अदनान सामी ने मालदीव वेकेशन से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। ब्लैक टी-शर्ट, एव‍िएटर सनग्लासेज, ट्र‍िम्ड लुक कैरी किए अदनान ने समंदर के नजदीक से अपनी एक शानदार फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ भी एक और फोटो शेयर की है। जिसको देखने के बाद फैंस हैरान हैं । उनके पोस्ट पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'तुम आख‍िर हो कौन? और कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है?'

एक यूजर ने लिखा- 'मैं अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सकती...बहुत बड़ा बदलाव।'

एक ने अदनान की तारीफ में लिखा- 'लोग गुजरते दिन के साथ बूढ़े होते हैं पर अदनान सामी जवान होते जा रहे हैं।'

एक शख्स ने लिखा- 'शानदार जॉ लाइन और गजब का वेट लॉस #Inspiration'।

एक अन्य ने लिखा- 'मैं इनके डायट‍िश‍ियन और न्यूट्र‍िशन‍िस्ट को जानना चाहता हूं। बहुत बढ़‍िया काम किया है उसने।'

अदनाम कई साल से अपने वजन को कम कर रहे हैं। उनका वेट 230 किलो पहुंच गया था, जिसके बाद घुटनों पर जोर पड़ने लगा था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें वजन कम करने की नसीहत दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने वेट कम नहीं किया तो सिर्फ 6 महीने ही जिंदा रह पाएंगे, जिसके बाद उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। बताया जाता है कि उन्होंने 11 महीने में ही 165 किलो कम कर दिया था। पहले वो वॉक करते थे। फिर थोड़ा वजन कम होने के बाद ट्रेडमिल और कार्डियो करना शुरू किया। इसके साथ उन्होंने अपने खाने पर बहुत कंट्रोल किया और हेल्दी डाइट लेना शुरू किया। वो तला-भुना नहीं खाते थे और चीनी बिल्कुल बंद कर दी थी।

अदनाम सिंगर, म्यूजिशियन, म्यूजिक कंपोजर और पियानिस्ट हैं। वो हिंदी और साउथ मूवीज के लिए इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक बनाते हैं और गाते भी हैं। उन्हें संगीत की दुनिया में शानदार योगदान देने के लिए देश के सर्वोच्च पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। अदनान ने 'भर दो झोली मेरी', 'तेरा चेहरा', 'भीगी भीगी रातों में', 'मेरी याद रखना', 'सुन जरा', 'तेरे बिना जिया जाए ना' और 'शायद यही तो प्यार है' जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं।

की है चार शादियां

साल 1993 में अदनान ने पहली शादी ऐक्ट्रेस Zeba Bakhtiar से की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azaan Sami Khan है। इनकी शादी तीन साल में टूट गई थी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2001 से वो इंडिया में रहने लगे। इसी साल उन्होंने दुबई की रहने वाली Arab Sabah Galadari संग शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। Arab का पहली शादी से एक बेटा भी था। इनका रिश्ता डेढ़ साल में ही खत्म हो गया। साल 2008 में Arab मुंबई वापस लौटीं और अदनान से दोबारा शादी की और उन्हीं के साथ रहने लगीं, लेकिन इस बार भी ये शादी एक साल तक ही चल पाई। इसके बाद ने फिर से डिवॉर्स फाइल किया। साल 2010 में अदनान ने Roya Sami Khan से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात इंडिया में ही हुई थी और अदनान ने उन्हें प्रपोज किया था। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम Medina Sami Khan है।