दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण आज मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम और चेहरा हैं। आदित्य ने एक्टिंग के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आए। उनकी पहली फिल्म साल 1997 में आई ‘परदेस’ थी। सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान और महिमा चौधरी बतौर लीड एक्टर्स थे। इस दौरान आदित्य अपनी सिंगिंग की चमक भी बिखेरते रहे। वे फेमस इंडियन म्यूजिक ग्रुप ‘लिटिल वंडर्स ट्रूप’ का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल आदित्य रियलिटी शो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
इस बीच आदित्य कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। आदित्य ने कहा कि मुझे साल 2007 में जी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा पा चैलेंज’ से बतौर होस्ट बड़ा ब्रेक मिला। इस शो के लिए मेरा तीन राउंड ऑडिशन देने के बाद सलेक्शन हुआ था। मुझे 7500 रुपए प्रति एपिसोड ऑफर किए गए थे। मैं दो एपिसोड शूट करता और 15000 रुपए कमा लेता था। मैं इतने पैसे देखकर थोड़ा क्रेजी सा हो गया था। मैं अपने पिता के साथ रहता था तो मेरे कोई खर्चे नहीं थे। अचानक से मैंने 75000 रुपए महीनेभर में ही उड़ा दिए।
मैं एक महीने में करीब 5-6 एपिसोड कर लेता था। कम उम्र में ज्यादा पैसे कमा लेने और फेम मिल जाने की वजह से मेरे अंदर थोड़ा सा इगो आ गया था। मेरा एटिट्यूड थोड़ा चेंज हो गया था। मैं सिर्फ 18 साल का था और ज्यादा पैसे कमा लिए थे। मैंने करीब 52 एपिसोड कर लिए थे और इससे 8 लाख रुपए एक सीजन से बना लिए थे। मैंने कभी भी पैसे नहीं बचाए लेकिन दूसरे सीजन में एक एपिसोड के लिए मेरी फीस 25 हजार रुपए से ज्यादा हो गई। तब मुझे मनी सेविंग का एहसास हुआ। इस दौरान मेरे और पापा के बीच काफी कंपिटिशन हुआ। मैंने महज 7 साल की उम्र में पहला टैक्स चुका दिया था।
मुझे याद नहीं कि मेरे पास पैन कार्ड था या नहीं लेकिन मुझे याद है कि मैंने टैक्स चुकाया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मुझे सबसे ज्यादा पैसे ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1998) मूवी के लिए मिले थे। इसके लिए टिप्स ने मुझे 3.5 लाख रुपए दिए थे। ये 1996-97 की बात है। उस समय के लिहाज से ये रकम काफी ज्यादा थी। उस पैसे से मेरे पैरेंट्स ने येलो जेन कार खरीदी थी। उल्लेखनीय है कि आदित्य कई सालों से टीवी शो में होस्ट के रूप में मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ सहित कई रियलिटी शो के कई सीजन होस्ट किए हैं।
मशहूर यूट्यूबर अरुण माशेट्टी की पत्नी मलक ने दिया नन्हीं परी को जन्म‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट गेमिंग की दुनिया के जाने-माने यूट्यूबर अरुण माशेट्टी के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी मलक ने नन्हीं परी को जन्म दिया है। कपल के इससे पहले भी एक बेटी है। बच्चे की डिलीवरी से पहले अरुण और मलक का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें अरुण पत्नी को दुलारते और किस करते नजर आ रहे थे। रात को 2 बजे से ही मलक को दर्द होना शुरू हो गया और सुबह 7 बजे जाकर उन्होंने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया।
अरुण की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अपनी नवजात बच्ची की झलक फैंस के साथ शेयर की। इस खुशखबरी को साझा करते हुए अरुण ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया। उन्होंने प्यारी सी गुड़िया का नाम एलिना माशेट्टी रखा है। गौरतलब है कि अरुण और मलक ने साल 2021 में शादी की थी। फिर मलक ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम है जूरी।
जब अरुण ‘बिग बॉस’ में थे तो जूरी उनसे मिलने भी आई थी। अरुण के बारे में बात करें तो उनका ज्यादातर कंटेंट गेमिंग पर आधारित होता है। वे BB के टॉप 5 में पहुंचे थे। अरुण को 'अचानक भयानक' और ‘चारमीनार का प्रिंस’ भी कहा जाता है। हैदराबाद के इस यूट्यूबर को गेम से जुड़े क्लिप्स, अपनी पत्नी के साथ व्लॉग्स बनाने के लिए जाना जाता है। अरुण प्रैंक से संबंधित वीडियो भी बनाते हैं।