कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन, राहुल गांधी संग तस्वीर आई सामने

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रहीं सुचित्रा सेन की नातिन और एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन ने भी हिस्सा लिया। बता दे इससे पहले पूजा भट्ट ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। राहुल गांधी और उनके साथियों के साथ रिया सेन को देखा गया। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा की शुरुआत की। अब इस यात्रा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

फोटोज में राहुल गांधी और रिया सेन के साथ चलते हुए बातें करते हुए देख सकते हैं। रिया ने ऑरेंज और ग्रीन कलर का टॉप पहना हुआ है। साथ ही ब्लू डेनिम जींस उन्होंने पहनी है। बालों को खुला छोड़, आंखों पर काला चश्मा लगाए रिया सेन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रास्ते में मिलने वाली जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन करती भी दिखीं।

रिया सेन से पहले पूजा भट्ट भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी है। पूजा इस यात्रा में हैदराबाद से शामिल हुई थीं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर की थीं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'आशा करने का साहस।' कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी।