अभिषेक ने होस्ट की BB-17 के कंटस्टेंट्स की री-यूनियन पार्टी, शो के विजेता मुनव्वर ने ऐसे उड़ाया मन्नारा का मजाक

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिस बॉस’ का 17वां सीजन 28 जनवरी को खत्म हो चुका है। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ट्रॉफी जीती। 105 दिन चला शो खत्म हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, ऐसे में इससे जुड़े कंटेस्टेंट अभी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। खास तौर से टॉप 5 में रहे कंटेस्टेंट पर सबकी नजरें हैं क्योंकि वे आखिरी दिन तक घर में थे। मंगलवार (6 फरवरी) की रात BB-17 के कंटेस्टेंट्स का री-यूनियन हुआ।

दरअसल शो के फर्स्ट रनर अप और एक्टर अभिषेक कुमार ने यह पार्टी होस्ट की थी। इसमें मुनव्वर, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, आयशा खान, सोनिया बंसल, रिंकू धवन, सोशल मीडिया स्टार ओरी और आयशा खान समेत कई लोग पहुंचे। पार्टी में बिग बॉस फेम जोड़ी प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता भी दिखे। मन्नारा लाल रंग की ड्रेस में बेहद हॉट दिख रही थीं।

अब सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। मन्नारा इन दिनों अभिषेक के साथ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने यह खुलासा किया था। मुनव्वर और मन्नारा ने यहां एक-दूजे को प्यार से ट्रीट किया। फैंस को उनकी कैमेस्ट्री पसंद आ रही है। शो के आखिरी दिनों में दोनों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि कई बार लड़ाई तक हो गई थी।

मन्नारा ने खुद को बताया था फीमेल कैटेगरी की विजेता

मुनव्वर और मन्नारा की मुलाकात 'बिग बॉस 17' के बाद पहली बार हुई। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान मुनव्वर, मन्नारा का मजाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने कहा, यहां दो विजेता हैं। इसके बाद वे हंसने लगते हैं। फिर अभिषेक भी मन्नारा का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, “एनआरआई कैटेगरी में नवीद विनर हैं।”अभिषेक और मुनव्वर की मस्ती पर मन्नारा हंसते हुए मुंह बनाती हैं।

वह मुनव्वर की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, ''और वह किस कैटेगरी में विजेता हैं?'' मुनव्वर जवाब देते हैं, ''मैं विजेता श्रेणी में हूं।'' फिर वह उन्हें बधाई देती हैं। गौरतलब है की शो की सैकंड रनरअप यानी तीसरे स्थान पर रहीं मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में लिखा था कि वह फीमेल कैटेगरी में विजेता हैं। इसके बाद मुनव्वर ने वीडियो शेयर कर मन्नारा का मजाक उड़ा कहा था कि कपल कैटेगरी में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन विनर हैं। मन्नारा एक्ट्रेस प्रियंका व परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं।