अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही और बाल कलाकार इनायत वर्मा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ काफी चर्चाओं में है। पिछले साल अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘बी हैप्पी’ की आधिकारिक घोषणा की थी। फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इससे पहले आज सोमवार (3 मार्च) को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म एक ऐसी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है जो डांसर बनना चाहती है और उसका पिता उसका सपना पूरा करना चाहता है। इसमें बाधाएं हैं और पिता, जो डांसर नहीं है, को रियलिटी शो में अपनी बेटी के साथ शामिल होने के लिए डांस सीखना पड़ता है।
अभिषेक ने ट्रेलर को X (ट्विटर) पर शेयर करने के साथ लिखा, “कभी-कभी एक सपने को पूरा करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है।” ट्रेलर में इनायत की आवाज आती है जो कहती है, “स्पॉट लाइट आप पर पड़ती है आसपास की सभी आवाजें बंद हो जाती है। बहुत सारे इमोशंस है। रेनबो के इमोशंस उसके बाद झलक दिखाई देती है।” फिर अभिषेक बेटी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि खत्म हो गया ड्रीम सीक्वेंस। जिस पर वह जवाब देती है देख लेना ये ड्रीम सीक्वेंस एक दिन मेरी रियलिटी बनेगा। वहीं बाद में दिखाया जाता है कि नोरा, इनायत को लेकर मुंबई जाती है।
अगर आप डांस फिल्मों के दीवाने हैं, तो ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर जरूर आपका ध्यान खींचेगा। यह एक फील-गुड, मजेदार डांस फिल्म लगती है जिसमें कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस हैं। जहां अभिषेक और नोरा ट्रेलर में अच्छे हैं, वहीं इनायत ने अपनी क्यूटनैस से सबका ध्यान खींचा है। इनायत इससे पहले ‘लूडो’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और कुछ फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं। वे इससे पहले डांस बेस्ड मूवी ‘ABCD : एनी बडी कैन डांस’, ‘ABCD 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन सभी पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था।
साल 2020 से चल रहा था कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच विवादएक्ट्रेस कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा मानहानि का मामला अब सुलझ चुका है। दोनों ने हाल ही में एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि दोनों ने आपसी सहमति से ये मामला खत्म कर लिया है। उन्होंने अख्तर की तारीफ करते हुए बताया कि वो उनकी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।
इस बीच अख्तर ने आज तक को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हां, ये मामला सुलझ गया है। कंगना ने अपने बयान और आरोप वापस ले लिए हैं। कंगना ने वादा किया है कि आगे ऐसा कुछ नहीं दोहराएंगी। उन्होंने मुझे हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी है और अपने केस को भी वापस ले लिया है। मैंने पैसे की मांग नहीं की थी, मुझे बस एक माफी चाहिए थी, जो मिल गई।
जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या इस फैसले से वे खुश हैं? तो अख्तर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूं क्या?” बता दें साल 2020 में ये विवाद तब शुरू हुआ था, जब अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।