पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता करीब एक साल से खबरों में है। रिश्ते में दरार को लेकर लगातार अटकलें लगाई गईं। हालांकि दोनों ने बीच-बीच में साथ आकर तमाम रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया। अब एक बार फिर उनकी जोड़ी ने उन्हें चाहने वालों का दिल खुश कर दिया। दरअसल कपल एक वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचा। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी साथ थीं। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या की कजिन बहन की शादी है। सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।
इस बीच बच्चन फैमिली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों 20 साल बाद ‘बंटी और बबली’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ को रीक्रिएट करते नजर आए। मजेदार बात ये है कि उनके साथ आराध्या भी ठुमके लगाती दिखीं। फंक्शन में ऐश्वर्या एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या का देसी लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। मां-बेटी की क्यूट जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। बता दें कि ‘बंटी और बबली’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के अहम किरदार थे।
ऐश्वर्या ‘कजरा रे’ गाने के लिए फिल्म से जुड़ी थीं। इस गाने में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और अमिताभ झूमे थे। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। आज भी लोग शादी-समारोहों में इस पर झूमते दिखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक हाल ही में रेमो डीसूजा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आए थे। ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में दिखी थीं।
जल्द ही ‘द भूतनी’ फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस मौनी रॉयएक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं मौनी बड़े पर्दे पर भी मशहूर हो चुकी हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। मौनी हाल ही अपनी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। मौनी ने अपने स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन और नए हेड बैंग्स से सभी को चौंका दिया। हालांकि सामने आए उनके वीडियो में एक चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा और वो थे उनके होठ।
लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने लिप एनहैंसमेंट करवाया है। वे उनके अटपटे लुक पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले इतनी खूबसूरत लगने वाली मौनी ने अपना ये क्या हाल बना लिया है। एक यूजर ने लिखा, “मौनी अब मौनी जैसी भी नहीं दिखतीं। मुझे कैप्शन देखना पड़ा।” दूसरे ने लिखा, “सर्जरी करके क्या हाल बना लिया है, पहचान में ही नहीं आ रही है।” तीसरे शख्स ने कमेंट किया, “सर्जरी की दुकान पूरे चेहरे का डिजाइन बन गया है जैसे बच्चे ड्राइंग करते थे, वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ कलाकारी कर दी है।”
चौथे ने लिखा, “जवान लगने के लिए कितनी सर्जरी कराई है इसने।” पांचवें ने लिखा, 'क्या ही कहना, इनका हाल निराला है, चेहरा का नूर उड़ गया है।” मौनी को आखिरी बार साल 2022 में अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। इसके अलावा ओटीटी पर मौनी को ‘शोटाइम’ में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। वह जल्द ही 'द भूतनी' फिल्म में नजर आएंगी।