लंदन में रविवार की रात 79वां ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड (BAFTA) 2026 का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें आलिया भट्ट और फरहान अख्तर भी शामिल थे। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म श्रेणी में अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, आलिया भट्ट ने BAFTA के मंच पर पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंट किया और अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींचा।
रेड कार्पेट पर आलिया का ग्लैमरस लुकBAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया ने झिलमिलाता बैकलेस GUCCI गाउन पहनकर कदम रखा। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। हल्की मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ आलिया ने अप्सरा जैसी छवि प्रस्तुत की। उनके फैंस ने इस लुक को दिव्य और एथरल बताया।
मंच पर हिंदी में स्पीच देकर जीते दिलहोस्ट एलन कमिंग ने आलिया को स्टेज पर बुलाया। सिल्वर गाउन में आलिया मंच पर आईं और दर्शकों का “नमस्कार” करते हुए अभिवादन किया। उन्होंने अपनी स्पीच हिंदी में दी और फिर उसे इंग्लिश में ट्रांसलेट भी किया। आलिया ने बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड प्रस्तुत किया और अपनी बात को सहज और सहज तरीके से रखने का प्रयास किया।
उनकी स्पीच का मुख्य अंश था: “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म को जाता है, जो हिंदी में नहीं है। आप सबटाइटल पर ध्यान न दें। मैं हिंदी में बोल रही थी कि हमारा अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो इंग्लिश में नहीं है। फिल्में अनगिनत आवाज़ों में बोलती हैं, लेकिन सिनेमा जिसे सभी समझते हैं, उसकी सबसे अधिक तारीफ होती है।”
बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का विजेताआलिया ने जोआकिम ट्रायर द्वारा निर्देशित नॉर्वेजियन पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ का नाम लिया और अवॉर्ड प्रदान किया। इस फिल्म ने ‘इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट’, ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘सिरात’ और ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।
इंटरनेट पर आलिया की स्पीच को मिली जमकर तारीफआलिया का हिंदी में भाषण सोशल मीडिया पर छा गया। BAFTA के इंस्टाग्राम पेज पर फैंस ने कमेंट किया, “उन पर गर्व है”, “हिंदी में बोलना ऐतिहासिक कदम है, शाबाश आलिया!”, “रानी हमें गर्व महसूस करा रही हैं, ऐसे प्रतिनिधित्व की जरूरत है।” इस तरह के कमेंट्स ने आलिया की लोकप्रियता और सम्मान को और बढ़ा दिया।
वर्क फ्रंटवर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।