अहमदाबाद के ईकेए एरेना में शनिवार (11 अक्टूबर) रात 70वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अवार्ड साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए गए। सेरेमनी को सुपरस्टार शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट किया। शाहरुख ने स्टेज पर काजोल के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। आमिर खान की एक्स वाइफ फिल्ममेकर किरण राव की ‘लापता लेडीज’ ने बाजी मारी। उसने 13 पुरस्कार जीतकर नया इतिहास रच दिया और 13 पुरस्कार जीतने वाली ‘गली बॉय’ की बराबरी कर ली।
‘लापता लेडीज’ ने बेस्ट फिल्म और ‘बेस्ट डायरेक्टर’ सहित विभिन्न कैटेगरी में जीत हासिल की। यह फिल्म अपने सामाजिक संदेश और सादगी भरे कथानक के कारण दर्शकों की फेवरेट बनी। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार संयुक्त रूप से दो हीरो कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को मिला। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' और अभिषेक को 'आई वांट टू टॉक' के लिए यह ट्रॉफी दी गई। दोनों कलाकार मंच पर साथ पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। अभिषेक ने मां जया बच्चन को समर्पित एक इमोशनल परफॉर्मेंस दी। आलिया भट्ट को ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। हालांकि वह शो में मौजूद नहीं थीं।
आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, जानें किसी कैटेगरी में कौन बना विजेताबेस्ट मूवी : लापता लेडीज
बेस्ट एक्टर : कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट डायरेक्टर : किरण राव (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) क्रिटिक – राजकुमार राव (श्रीकांत)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) क्रिटिक – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज
)सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – रवि किशन (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – छाया कदम (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक – शूजीत सरकार (आई वांट टू टॉक)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – लक्ष्य (किल)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक – कुणाल खेमू और आदित्य सुहास जंभाले (मडगांव एक्सप्रेस और
आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन – सियॉन्ग ओह, परवेज शेख (किल)
सर्वश्रेष्ठ कहानी– आदित्य धर, मोनाल ठक्कर (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ संवाद – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम – राम संपत (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ गीत – प्रशांत पांडे (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) – अरिजीत सिंह (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – मधुबंती बागची (स्त्री 2)
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा – रितेश शाह, तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन – सुभाष साहू (किल)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर – राम संपत (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स – रीडिफाइन (मुंज्या)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – बॉस्को-सीजर (तौबा तौबा - बैड न्यूज)
सर्वश्रेष्ठ संपादन – शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
सर्वश्रेष्ठ पोशाक – दर्शन जालान (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – मयूर शर्मा (किल)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – रफी महमूद (किल)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – जीनत अमान, श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
आरडी बर्मन अवार्ड (संगीत में उभरती प्रतिभा) – अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही)