530 करोड़ की डील! बिग बजट फिल्म में हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी को कास्ट करना चाहते हैं मेकर्स

बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक के लिए मेकर्स की नजर इस बार एक हॉलीवुड एक्ट्रेस पर है — और ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' जैसी हिट सीरीज़ से चर्चा में आईं सिडनी स्वीनी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिडनी स्वीनी को एक बिग बजट बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए करीब ₹530 करोड़ का ऑफर दिया गया है। ये फीस न केवल बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी चौंकाने वाली है।

इस फिल्म में सिडनी एक युवा अमेरिकी स्टार का किरदार निभाएंगी, जिसे एक भारतीय सेलिब्रिटी से प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और दुबई जैसे इंटरनेशनल लोकेशंस पर की जाएगी।
प्रोडक्शन हाउस सन के हवाले से कहा गया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। इस प्रोजेक्ट में ग्लोबल अपील के साथ बॉलीवुड की भव्यता को जोड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार सिडनी को ऑफर की गई डील में 35 मिलियन डॉलर (लगभग ₹415 करोड़) की फीस के साथ-साथ 10 मिलियन डॉलर (लगभग ₹115 करोड़) के ब्रांड स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर यह डील ₹530 करोड़ से अधिक की है।

सिडनी स्वीनी का रिएक्शन

बताया जा रहा है कि जब सिडनी को इस ऑफर की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन वह इस प्रस्ताव को गंभीरता से विचार कर रही हैं।

एक सूत्र के मुताबिक –सिडनी को यह समझ आ रहा है कि यह प्रोजेक्ट उनकी ग्लोबल इमेज को नई ऊंचाई दे सकता है। वह इसे सिर्फ पैसे की नज़र से नहीं देख रहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर में नए प्रयोग के रूप में देख रही हैं।

बॉलीवुड में विदेशी कलाकारों को पहले भी मौका मिलता रहा है, लेकिन यह प्रस्ताव बजट, स्केल और स्टारपावर के लिहाज़ से अभूतपूर्व है। सिडनी के लिए यह एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है — न केवल बॉलीवुड डेब्यू के रूप में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान मजबूत करने के लिए भी।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिडनी स्वीनी इस मेगा बजट बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनती हैं या नहीं।