चाहती है वैलेंटाइन डे पर खुबसूरत दिखना तो चुने सही लिपस्टिक इन टिप्स की मदद से

प्यार का त्योंहार अर्थात वैलेंटाइन डे धीरे-धीरे अपना रंग लोगों पर चढाने लगा हैं। यह समय आते-आते हर व्यक्ति प्यार के रंग में रंगा हुआ दिखाई देता हैं। हर लड़की चाहती है कि इस दिन वह बहुत खूबसूरत दिखे। और अपनी खूबसूरती बढाने के लिए लड़कियों के लिए सबसे अच्छा जरिया होता हैं अपने होंठों को लिपिस्टिक की सहायता से खूबसूरत बनाना। क्योंकि होंठों की खूबसूरती से ही चेहरे की खूबसूरती निखर के आती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं लिपिस्टिक लगाने से जुड़े कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में। ताकि वैलेंटाइन डे पर आप हर तरफ अपना निखार फैला सकें।

* लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके होंठ स्वस्थ हों। वरना लिपस्टिक भी फटी-फटी नजर आएगी। होंठों को समय-समय पर स्क्रब की मदद से साफ करती रहें ताकि ये स्मूद रहें और इनको मॉइश्चराइज करते रहना भी जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी विश्वसनीय लिप बाम या ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

* लिपस्टिक लगाने से पहले हल्के रंग की लिप पेंसिल की मदद से आउट लाइन बना लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाना आसान भी हो जाएगा और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी भी रहेगी।

* लिपस्टिक होठों पर ज्यादा देर तक टिकी नहीं रहती और कुछ घंटों बाद ही इसकी चमक भी फीकी पड़ने लगती है। लिपस्टिक का शेड स्किन टोन से बिल्कुल मैच करते हुए होना चाहिये, तभी वह आपके होठों पर अच्छी लगेगी। अगर लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, तो ये सही तरीके से लगेगी भी और लम्बे समय तक टिकी भी रहेगी।

* जब आप अपना पहला कोट लगा लें, तब अपने होठों को टिशू पेपर के बीच में दबा कर अधिक लिपस्टिक को निकाल दें। पहले कोट को अगर ब्लॉटिंग पेपर पर पोंछ लिया तो समझिये कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा न तो फैलेगी और ना ही मिटेगी।

* अपने होंठो पर उंगलियों से हल्का पाउडर लगाएं। यह लिपस्टिक को पूरी तरह सेट कर देगा। अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्टिक हल्की हो गई है तो एक कोट और लगा सकती हैं।

* यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर के लिये टिकी रहे तो, लगाने से एक रात पहले उसे फ्रिज में रख दें। ऐसा मानना है कि ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है।

* लिपस्टिक कभी भी होठ पर लगाकर टेस्ट न करें। पहले उंगलियों पर लिपस्टिक को टेस्ट करें फिर उन्हें होठ पर लगाएं।

* अगर किसी लिपस्टिक का रंग आपके होठ पर सूट नहीं कर रहा है तो आप उन्हें दूसरे रंग की लिपस्टिक के साथ - मिक्स करके लगा सकती हैं। इसके पहले डार्क लाइनर का बेस दें जिससे आपके होठ बहुट ब्राइट न लगें।

* लिपस्टिक को ब्लशर की जगह लगा सकते हैं लेकिन कभी भी ब्लशर को लिपस्टिक की जगह न लगाएं।