स्ट्रेच मार्क्स घटाते है शरीर की सुंदरता, इस समस्या से छुटकारा दिलाएँगे ये प्राकृतिक उपाय

सभी को अपने शरीर की सुंदरता बेहद पसंद होती है और इसके लिए वह कई जतन करता हैं। लेकिन समय के साथ शरीर में हुए बदलाव इस सुंदरता को घटाने का काम करते हैं, जिसमें से एक है स्ट्रेच मार्क्स। जी हाँ, स्ट्रेच मार्क्स की वजह से शरीर की सुंदरता में कमी आती हैं। इसकी बड़ी वजह होती है शरीर में खिंचाव। अक्सर महिलाओं को प्रेगनेंसी और पुरुषों को जिम के कारण यहाँ समस्या होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में।

* जैतून का तेल

जैतून के तेल में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो त्वचा की बहुत सी समस्याओं का निदान कर सकती है। जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करके स्ट्रेच मार्क्स की जगह पर लगाएं और हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं। जैतून के तेल को आधा घंटा या उससे ज्यादा देर के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इससे त्वचा तेल में मौजूद विटामिन ए, डी और ई को अच्छे से सोख लेती है।

* कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल का उपयोग स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का बेहद कारगार उपाय माना गया है। इससे आप अच्छी तरह से मालिश करें। गर्म पानी को एक बोटल में भरकर उस सतह की सिकाई करें और हल्की मालिश भी करती जायें।

* एलोवेरा

एलोवेरा में औक्सिन और गिब्बेरोल्लिंस जैसे कंपाउड्स पाये जाते हैं जो नए सेल्स के विकास को उत्तेजित कर त्वचा के निशान को जल्दी और स्वाभाविक तरीके से बहुत कम कर देते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है।

* आलू का रस

आलू का रस बेजान त्वचा में जान डालने वाला खनिज और विटामिन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है जो एजिंग की तरह काम कर चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों को दूर करता है और त्वचा को निखारने का काम करता है।

* सफेद अंडे

अडां खाने में जितना उपयोगी है चेहरे की त्वचा पर लगाने के लिये भी उतना ही फायदेमंद होता है। यदि आप एक अंडे को दही और शहद में मिलाकर फेटें और इस घरेलू फेस पैक को उस जगह पर लगाये जहां पर स्ट्रेच मार्क्स है। यह पैक त्वचा की उपरी सतह यानी एपिडर्मिस को साफ़ रखता हैं और निखारता हैं एंव स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का बेहद कारगार उपाय साबित हुआ है।

* खुबानी का तेल

स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर करने में खुबानी का तेल काफी असरदार साबित होता है। यह प्राकृतिक तेल आपकी त्वचा को कसावट देने में अहम भूमिका निभाता है तथा त्वचा के खिंचाव के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।