अक्सर देखा गया है कि शैंपू करने के बाद बाल रूखे और फ्रिज़ी हो जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे कंडीशनर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो लंबे समय में बालों को कमजोर बना देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बाल टूटने और झड़ने से भी बचें और साथ ही मुलायम व चमकदार बने रहें, तो किचन में रखी कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक उपाय न केवल बालों को पोषण देंगे बल्कि उनके टेक्सचर को भी बेहतर बनाएंगे।
# एप्पल साइडर विनेगरशैंपू के बाद एक कप एप्पल साइडर विनेगर को दो कप पानी में मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प का pH लेवल संतुलित रहता है। यह डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याओं को कम करता है। साथ ही, प्रदूषण और धूल-मिट्टी से खराब हो चुके बालों की क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से बालों में प्राकृतिक शाइन लौट आती है और वे पहले से कहीं ज्यादा मुलायम दिखते हैं।
# ग्रीन टीग्रीन टी केवल वजन घटाने और स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 2–3 कप पानी में ग्रीन टी डालकर उबाल लें और छानने के बाद इस पानी से शैंपू किए हुए बाल धो लें। यह नुस्खा बालों में नेचुरल ग्लो और स्मूथनेस लाता है। इसके साथ ही ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो हेयरफॉल को कम करती है और उलझे हुए बालों को सुलझाने में मदद करती है।
# चावल का पानीचावल का पानी सदियों से बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। खासतौर पर कोरियन हेयरकेयर में यह एक सीक्रेट नुस्खा माना जाता है। एक कटोरी चावल को 24 घंटे तक पानी में भिगो दें और अगले दिन उसका पानी छान लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को रिंस करें और फिर साफ पानी से धो लें। इससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं और उनकी जड़ों को मजबूती मिलती है।
# गुड़हल के फूल का पानीगुड़हल यानी हिबिस्कस के फूल बालों की ग्रोथ और शाइन के लिए किसी जादू से कम नहीं हैं। 3–4 गुड़हल के फूल एक लीटर पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए तो छानकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धोएं। इससे बाल नेचुरली कंडीशन्ड, मुलायम और चमकदार दिखेंगे। साथ ही यह बालों को झड़ने से भी रोकता है।
# ब्लैक टीअगर आप चाहते हैं कि बालों में चमक के साथ-साथ उनकी काली रंगत भी बरकरार रहे, तो ब्लैक टी का इस्तेमाल करें। एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें काली चाय डालें, फिर छानकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धोने पर वे सिर्फ चमकदार ही नहीं बनते बल्कि धीरे-धीरे नेचुरली डार्क भी दिखाई देते हैं। यह उपाय बालों की टूट-फूट और रूखापन भी कम करता है।