भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के बिना अधूरी मानी जाती है। एक कप गर्म चाय या कॉफी तुरंत ऊर्जा देने का काम जरूर करती है, लेकिन लंबे समय तक इसका अधिक सेवन शरीर और त्वचा दोनों पर असर डाल सकता है। कई बार इससे शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है और त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अगर आप महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी अपनी त्वचा में वह नैचुरल चमक नहीं देख पा रहे हैं, तो अपनी सुबह की आदतों पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। दिन की शुरुआत ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स से की जाए जो शरीर को हाइड्रेट करें और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करें, तो त्वचा में भी प्राकृतिक निखार देखने को मिल सकता है। इसलिए चाय-कॉफी की जगह कुछ पौष्टिक ड्रिंक्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इन हेल्दी ड्रिंक्स को करें अपनी डाइट का हिस्सा
# शहद और नींबू का पानीनींबू विटामिन C का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को संतुलित करता है और रोमछिद्रों को साफ रखने में भी सहायक होता है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं।
# ग्रीन टीस्वस्थ त्वचा के लिए ग्रीन टी को कॉफी का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाने में मदद करता है। ग्रीन टी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है और मुंहासों तथा त्वचा की जलन को कम करने में भी सहायक होती है। साथ ही यह समय से पहले आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को भी धीमा कर सकती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को गर्म पानी में लगभग तीन मिनट तक डालकर रखें और फिर छानकर इसका सेवन करें।
# गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर का जूस त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, इसलिए इसे अक्सर “ब्यूटी ड्रिंक” भी कहा जाता है। यह जूस विटामिन A, विटामिन C, आयरन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर होने वाले पिगमेंटेशन और मुंहासों की समस्या में कमी आ सकती है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व उम्र बढ़ने के असर को भी धीमा करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए एक गाजर और आधा चुकंदर एक गिलास पानी के साथ ब्लेंड करें, फिर उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पी लें।
# अदरक और हल्दी का पानीअदरक और हल्दी का मिश्रण एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक माना जाता है। इन दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को संक्रमण और फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन झुर्रियों और बेजान त्वचा की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए आधा चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक को पानी में उबालें, फिर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसके बाद पानी को छानकर हल्का गुनगुना होने पर पी लें।
# नारियल पानीनारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और अन्य मिनरल्स त्वचा की नमी को बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाता है और उसे अंदर से पोषण देता है। अगर आप सुबह के समय शरीर और त्वचा दोनों को अच्छी तरह हाइड्रेट करना चाहते हैं, तो नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा में ताजगी और प्राकृतिक चमक बनी रहती है।