वैलेंटाइन के दिन हो आँखों में ऐसी चमक की बस प्यार हो जाये, तो अपनाये ये प्राकृतिक नुस्खे

वैलेंटाइन को आने में अब कुछ ही समय बचा हैं। वेलेंटाइन का हर वर्ग के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। प्यार के इस त्योंहार में हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ समय बिताये उसकी आँखों से आँखे मिलते हुए पूरा दिन यूँ ही निकल जाये। आँखें चीज ही ऐसी है जो दो प्यार करने वालों की बात का जरिया बनती हैं। कहते हैं ना "आँखें भी होती है, दिल की जुबान"। जब अपनी आँखें जुबान का काम करती है तो इन आँखों में चमक होना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आँखों में चमक आये और आप आपका वैलेंटाइन बड़े प्यार से मनाये।

* आंखों की देखभाल : आधुनिक जीवनशैली का असर हमारी आंखों पर भी नजर आने लगा है। देर तक कंप्यूटर पर काम करने या नींद पूरी न होने के कारण आंखों में थकावट आ जाती है। इससे आंखों की प्राकृतिक चमक गायब हो जाती है। ऐसे में आंखों की खोयी चमक लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं प्राकृतिक नुस्खे।

* गुलाब जल : एक कटोरे में फ्रिज में रखा हुआ गुलाब जल लें। इसमें कुछ कॉटन बॉल को भीगने दें। उसके बाद किसी आरामदेह जगह पर लेट जाएं और आंखों पर इन कॉटन बॉल को रखें। यह आंखों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है।

* खीरा : खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह आंखों की थकान दूर करता है। इसके साथ ही यह डार्क सर्कल (आंखों के नीचे काले घेरे) की समस्या को भी दूर करता है। थकी हुई आंखों में चमक बढ़ाने में खीरा काफी फायदेमंद हो सकता है। खीरे में मौजूद पानी इसमें काफी मददगार साबित होता है।

* आलू की स्लाइस : खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों के लिए फायदेमंद है। आलू में काफी मात्रा में विटामिन सी और पौटेशियम होता है। पौटेशियम शरीर में सभी फ्लूइड्स को संतुलित रखता है। आलू की स्लाइस को काट कर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल की समस्या से तो निजात मिलता ही है साथ ही थकान से खोई आंखों की चमक वापस आ जाती है।

* टी बैग : टी बैग आंखों के जाने-माने नुस्खों में से एक है। ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग दोनों ही आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आंखो को सूजन और बैक्टेरिया से बचाते हैं। प्रयोग किए हुए टी बैग को फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर जब आंखों पर टी बैग रखें उससे पहले ऑलिव ऑयल लगाएं।

* दूध : ठंडा दूध थकी हुई आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको आंखों में थकान महसूस हो रही है तो तो दूध की मदद से आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। एक कप ठंडा दूध लें। उसमें कुछ कॉटन बॉल डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब आराम से लेट जाएं और इन कॉटन बॉल को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें।

* शहद : बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे की शहद और इलाइची की मदद से भी आइसाइट को मजबूत किया जा सकता है। इलाइची के दानों को एक चम्मच शहद में मिलाएं। इस मिश्रण को नियमित तौर पर रोज सुबह आँखों पर लगाएं।