महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें विशेष शिवलिंग की पूजा

महाशिवरात्रि अर्थात महादेव की भक्ति का दिन। हांलाकि शिव की भक्ति का कोई दिन नहीं होता हैं और हर पल वे मन में समाए रहते हैं। लेकिन यह दिन विशेष महत्व वाला होता हैं और फलदायी भी साबित होता हैं। महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की पूजा भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करवाती हैं। पुराणों में बताया गया हैं कि अपनी मनोकामना के अनुसार विशेष शिवलिंग की पूजा की जाए तो इसका जल्द असर होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

महाशिवरात्र‍ि के ये 6 रहस्य शायद ही जानते होंगे आप, आइये जानें

महाशिवरात्रि 2020 : राशिनुसार करें इन मन्त्रों का जाप, शिव के साथ विष्णु भी देंगे वरदान

- पार्थिव शिवलिंग : हर कार्य सिद्धि के लिए।

- गुड़ के शिवलिंग : प्रेम पाने के लिए।

- भस्म से बने शिवलिंग : सर्वसुख की प्राप्ति के लिए।

- जौ या चावल या आटे के शिवलिंग : दाम्पत्य सुख, संतान प्राप्ति के लिए।

- दही से बने शिवलिंग :‍ ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए।

- पीतल, कांसी के शिवलिंग : मोक्ष प्राप्ति के लिए।

- सीसा इत्यादि के शिवलिंग : शत्रु संहार के लिए।

- पारे के शिवलिंग : अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष के लिए।