कहीं शनिदेव को नाराज ना कर दे शनिवार को किए गए ये 5 काम

आज शनिवार का दिन हैं जो कि शनिदेव को समर्पित होता हैं और शनि पूजा के लिए जाना जाता हैं। सभी लोग न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजन और उपाय करते हैं। शनि के रूष्ट होने पर व्यक्ति को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से बचना चाहिए अन्यथा शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

ये त‍िल कर देते हैं शन‍िदेव को रुष्‍ट

शनिदेव की पूजा में दान के ल‍िए काले त‍िल का प्रयोग क‍िया जाता है। इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं और सभी कार्यों में अवरोध आने लगते हैं।

इसका केवल दान करें

शनिवार के द‍िन सरसों के तेल का खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। अशुभ घटनाएं होने लगती हैं। हालांक‍ि शन‍िवार को काले कुत्तों को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

इस वस्‍तु की न करें खरीदारी

शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं। लेक‍िन इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। क्‍योंक‍ि शन‍िदेव की कोप दृष्टि निर्मल होती है। लेकिन अगर खरीदारी की जाए तो तमाम द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

इसकी खरीदारी से होती है समस्‍या

अगर आपको नमक खरीदना हो तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। मान्‍यता है क‍ि शनिवार को नमक खरीदने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं और जातक पर कर्ज का बोझ द‍िन-ब-द‍िन बढ़ता ही जाता है। इसके अलावा कई तरह की बीमार‍ियां भी घेर लेती हैं।

कैंची खरीदने के नुकसान

यूं तो कपड़े के कारोबारी या बुटीक के लोग भूले से भी शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। लेकिन सामान्‍य लोगों को भी शन‍िवार को कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इससे शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं और आपसी र‍िश्‍तों में तनाव और दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए भूले से भी शन‍िवार को कैंची नहीं खरीदें।