हरियाली तीज 2020 : व्रत के इन नियमों का पालन कर पाए पूर्ण फल

हर साल सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्यौंहार मनाया जाता हैं। इस साल यह आज 23 जुलाई, गुरुवार को मनाया जाना हैं। इस दिन शिव-पार्वती के पुनर्मिलन पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती है। व्रत रखने के दौरान पूजन भी किया जाता हैं। इस दिन से जुड़े कुछ नियम हैं जिनका पालन कर व्रत का पूर्ण फल पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं व्रत के दौरान ध्यान रखी जाने वाली उन खास बातों के बारे में।

- सुहागन महिलाएं इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। हरा रंग उनके पति की लंबी उम्र, सेहतमंद और उनकी खुशी जीवन का प्रतीक माना जाता है।

- इस दिन मायके वालों की तरफ से बेटी को साड़ी, श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल आदि भेजना शुभ माना जाता है।

- तीज के इस व्रत में पानी नहीं पीते। लेकिन गर्भवती और बीमार महिलाएं पानी पी सकती हैं।

- हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुने। इसे ना सुनने पर आपका व्रत अधूरा माना जाएगा।

- हरियली तीज के व्रत में सफेद और काले कपड़े पहनना या उसका इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है।

- ऐसा कहा जाता है कि तीज के व्रत में सोने से बचना चाहिए।

- व्रत रखने के बाद ना तो किसी के बारे में बुरा सोचें और ना ही गलत भाषा का इस्तेमाल करें।

- सबसे जरूरी बात हरियाली का मतलब होता है प्रकृति। माता पार्वती को प्रकृति का ही एक रुप माना जाता है। इसलिए इस दिन पर्यावरण को बिल्कुल भी नुकसान ना पहुंचाए।