Mahavir Jayanti 2020 : यहां जानें भगवान महावीर स्वामी का संक्षिप्त परिचय

जैन धर्म में महावीर स्वामी जो कि 24वें तीर्थंकर थे उनके जन्म दिवस को महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता हैं। जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर स्वामी द्वारा बताए गए नियमों का अनुसरण करते हैं और महाव्रत का पालन करते हैं। भगवान महावीर का जन्म 27 मार्च 598 ई.पू. अर्थात 2610 वर्ष पहले हुआ था। लेकिन महावीर जयंती तिथि के अनुसार मनाया जाता हैं जो कि चैत्र माह की शुक्ल त्रयोदशी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भगवान महावीर स्वामी का संक्षिप्त परिचय देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

महावीर स्वामी का संक्षिप्त परिचय

- नाम : वर्द्धमान, सन्मति, वीर, अतिवीर, महावीर।
- पिता का नाम : सिद्धार्थ
- माता का नाम : त्रिशला (प्रियकारिणी)
- वंश का नाम : ज्ञातृ क्षत्रिय वंशीय नाथ
- गोत्र का नाम : कश्यप
- चिह्न : सिंह

- गर्भ तिथि : अषाड़ शुक्ल षष्ठी (शुक्रवार 17 ई.पू. 599)
- गर्भकाल 9 माह 7 दिन 12 घंटे।
- जन्मतिथि : चैत्र शुक्ल-13 27 मार्च ई.पू. 598
- दीक्षा तिथि : मंगसिर वदी 10 (सोमवार 29 दिसंभवर ई.पू. 570)
- कुमार काल : 28 वर्ष 7 माह, 12 दिन।
- तप काल : 12 वर्ष, 5 मास, 15 दिन
- देशला काल : 29 वर्ष 5 माह 20 दिन
- कैवल्य ज्ञान प्राप्ति : वैशाख शुक्ल 10 (रविवार 23 अप्रैल ई.पू. 557)
- ज्ञान प्राप्ति स्थान : बिहार में जृम्भिका गांव के पास ऋजुकूला नदी-तट (बिहार)

- प्रथम देशना : श्रावण कृष्ण प्रतिपदा (शनिवार 1 जुलाई ई.पू. 557), स्थान राजगृह नगर, विपुलाचल पर्वत।
- केवली उपदेश काल : 29 वर्ष 5 मास, 20 दिन
- निर्वाण तिथि : लगभग 72 वर्ष की आयु में कार्तिक कृष्ण अमावस्या-30 (प्रत्यूषवेला मंगलवार 15 अक्टूबर ई.पू. 527)
- निर्वाण भूमि : पावापुरी उद्यान (बिहार)
- महावीर के भव : भव अर्थात पूर्वजन्म जो 34 हैं।
- मुख्‍य सिद्धांत : पंच महाव्रत
- उपदेश भाषा : अर्धमगधी, पाली, प्राकृत
- तत्व ज्ञान : अनेकांतवाद, स्यादवाद
- उनके समकालिन : भगवान बुद्ध
- कुल उम्र योग : 71 वर्ष 6 माह 23 दिन 12 घंटे।