महादेव के अभिषेक से होंगे अधूरे काम पूरे

सृष्टि में केवल एक महादेव ही ऐसे देव हैं जिन्हें मनाना या रिझाना सबसे आसान काम माना गया है। कहते हैं कि महादेव तो केवल जल के अभिषेक करने भर से जातक की हर मुराद पूरी कर देते हैं। जानें शिव अभिषेक का महत्व और उसका फल -

1. जब किसी का मन बेचैन हो, निराशा से भरा हो, परिवार में कलह हो रहा हो, अनचाहे दु:ख और कष्ट मिल रहे हो तब शिव लिंग पर दूध की धारा चढ़ाना सबसे अच्छा उपाय है। इसमें भी शिव मंत्रों का उच्चारण करते रहना चाहिए।

2. यदि आपको वंश की वृद्धि के बारे में सेाचना है तो शिवलिंग पर शिव सहस्त्रनाम बोलकर घी की धारा अर्पित करें। आपको फायदा मिलने लगेगा।

3. मन की शांति के लिए शिवलिंग पर जलधारा देने से ही मन को संकून मिलने लगता है।

4. संसार के सभी सुखों के दोहन के लिए महादेव पर इत्र की धारा से अभिषेक करें फिर देखिए इसका चमत्कापर।

5. किसी भी तरह की व्याेधि या बीमारियों से छुटकारे के लिए शहद की धारा से शिव पूजा करें। आपको तुरंत फायदे का अहसास होने लगेगा।

6. हर तरह के सुख और समृद्धि के लिए गन्ने के रस की धारा से अभिषेक करें। महादेव की आप पर कृपा बरसने लगेगी।

7. सभी धाराओं से श्रेष्ठ है गंगाजल की धारा। शिव को गंगाधर कहा जाता है। शिव को गंगा की धार बहुत प्रिय है। गंगा जल से शिव अभिषेक करने पर चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। इससे अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मन्त्र जरुर बोलना चाहिए।
Share this article