ये गलतियां कर देती हैं उम्र कम

जीवन को सुव्यवस्थित रखने और दीर्घायु पाने के कई उपाय हैं लेकिन इंसान हर बार गलती करता है और इनसे उसकी उम्र भी कम होने लगती है। आइए जानें क्या हैं वे गल्तियां जो इंसान का दीर्घायु पाने से रोकती हैं।

घमंडी व अभिमानी होना
जो लोग हमेशा अपने को महान समझते हैं। जिन्हें अपने उपर अभिमान रहता है। वे दूसरों को निचले स्तर का मानते है। जिस वजह से उसके अनेक दुश्मनन हो जो हैं। और घमंड इंसान की मौत का कारण बन जाता है।

ज्यादा बोलने वाला
जो लोग ज्यादा बोलते हैं वे किसी के उपर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं और लोग उन्हें हीन भावनाओं से देखते हैं। अधिक बोलना उम्र को कम करता है।

क्रोध यानी गुस्सा
क्रोध में इंसान कई तरह की गलतियां कर देता है जिसके बाद उसे खुद पछतावा होता है। यह वजह है क्रोध ही इंसान की उम्र को घटा देता है। क्रोध इंसान का दुशमन है। जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है।

त्याग का अभाव
त्याग का अभाव होने के कारण ही रावण दुर्योधन आदि का पतन हुआ। सांसारिक सुख मनुष्य की आयु को काटते हैं और उनका त्याग आयु में वृद्धि करता है। मनुष्य को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हम इस संसार से कुछ लेने नहीं बल्कि दूसरों को सुख देने के लिए आए हैं। जिन लोगों के मन में त्याग की भावना नहीं होती उनकी मृत्यु शीघ्र ही हो जाती है।

लालच व स्वार्थ
जिस इंसान के अंदर लालच और स्वार्थ आ जाता है। उसकी उम्र अपने आप कम होने लगती है। शास्त्रों के अनुसार लोभी इंसान लंबे समय तक नहीं जीता है।

मित्र के साथ छल व द्रोह करना
विदुर के अनुसार मित्र धर्म निभाना बहुत ही पवित्र कार्य होता है। लेकिन जब मित्र ही विशवास घात करता है तब उस इंसान की उम्र भगवान छीन लेता है। और कम उम्र में ही एैसे लोगों की मौत हो सकती है।
Share this article