Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पताल के सामने एक कुत्ते के लिए धरने पर बैठे युवक, पूरा मामला हैरान करने वाला

हिमाचल के मंडी में एक बीमार आवारा कुत्ते को इलाज दिलवाने के लिए युवक मंडी-मंगवाई मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Dec 2019 11:25:23

अस्पताल के सामने एक कुत्ते के लिए धरने पर बैठे युवक, पूरा मामला हैरान करने वाला

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी सरकार या किसी फैसले का विरोध जताना होता हैं तो लोग धरना करते हैं। धरने का कोई विशेष वजह होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कई युवक अस्पताल के सामने एक कुत्ते के लिए धरने पर बैठे थे। यह पूरा मामला बेहद हैरान करने वाला हैं। जी हाँ, हिमाचल के मंडी में एक बीमार आवारा कुत्ते को इलाज दिलवाने के लिए युवक मंडी-मंगवाई मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठ गए। बीच सड़क में अपनी कारें खड़ी कर युवक कुत्ते को नीचे रखकर रोष जताने लगे। देखते ही देखते सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। कुत्ते को इलाज के बाद चिकित्सक ने अस्पताल में ही रख दिया।
वहीं, इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को शांत करवाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार युवक खुद को मंडी व सरकाघाट के बता रहे हैं। सभी कार में सवार होकर मंडी की तरफ आ रहे थे। इन युवकों को एक कुत्ता बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला। कुत्ते को लेकर युवक पशु चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन रात को अस्पताल में कोई नहीं था। युवकों ने चिकित्सक तक किसी तरह सूचना पहुंचाई। लेकिन पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले युवकों ने सड़क पर ही कुत्ता रख दिया और रोष जताने लगे। देखते ही देखते जाम लग गया। लोग परेशान होने लगे। इसी बीच पशु चिकित्सक ने पहुंचकर कुत्ते को इंजेक्शन दिए और वह अब खतरे से बाहर है। एसएचओ सदर विनोद कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने जाम खुलवा दिया है। युवक नशे में लग रहे हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology