आपने महसूस किया होगा कि काफी मेहनत के बाद भी आप बड़ी रकम जमा नहीं कर पाते है। लेकिन जरा सोचिए कि आपको कुछ घंटे में ही लाखों कमाने का मौका मिले तो कैसा रहेगा। जी हां, McKamey Manor नाम का एक भुतहा घर हैं जिसमें कुछ घंटे बिताने के लाखों रूपये दिए जाते हैं। रोमांच के शौकीन लोग अक्सर इसे देखने जाते हैं। इसे ‘टॉर्चर हाउस’ भी कहा जाता है। इस घर के मालिकों ने अब एक ईनाम रखा है। एग्रीमेंट में लिखा है कि इस दौरान आपको चोट लग सकती है। इसके अलावा मौत हो सकती है, स्ट्रोक आ सकता है, ब्रेन इंजरी की भी संभावना है। इस घर के मालिक ने यहां आए लोगों के कुछ वीडियो भी बनाए हैं।
![इस घर में 10 घंटे बिताकर ही कमा सकते हैं 14 लाख रूपये, जानें आखिर करना क्या होगा weird news,weird house,haunted house,mckamey manor,torcher house]()
घोषणा की गई है कि जो भी शख्स इस घर में 10 घंटे तक का समय बिता लेगा, 20 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 14 लाख से अधिक रुपये इनाम में दिए जाएंगे। वैसे, इस घर में एंट्री से पहले हर इंसान से 40 पन्नों के एक दस्तावेज पर दस्तखत लिया जाता है। ताकि यदि डूबने या किसी कारण से मौत हुई तो वह उनकी खुद की जिम्मेदारी होगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि एग्रीमेंट में लिखा है कि एक बार घर में घुसने के बाद आप टास्क कंप्लीट किए बिना बाहर नहीं निकल सकते। हालांकि, यदि इस दौरान आपको पैनिक अटैक या गंभीर चोटें आती हैं, तो आपको बाहर निकलने दिया जा सकता है।
घर में जाने की इच्छा रखने वालों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना पड़ता है। उनके बैकग्राउंड की जांच की जाती है। ड्रग टेस्ट लिया जाता और मेडिकल इंश्योारेंस का भी होना जरूरी है। यह घर डरावना तो है ही, साथ ही इसमें घूमने की इच्छाा रखने वाले को कई तरह से टॉर्चर भी किया जाता है। इस घर में जाने के लिए आपकी उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए। वहीं, उम्र 18-20 साल के बीच है तो, आप अपने पैरेंट्स से अप्रूवल लेकर इसमें प्रवेश कर सकते हैं। घर के मालिक मैकेमी का कहना है कि कोई भी अभी तक इस घर में 10 घंटे से अधिक समय तक नहीं रह पाया है। सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से इस घर के एग्रीमेंट की कुछ तस्वीीरें वायरल हो रही हैं।