न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अकबर-बीरबल की कहानी: गधे तंबाकू नहीं खाते। इंसान ही खाते हैं! World No Tobacco Day 2018

अकबर बीरबल के किस्सों की हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है। इनके किस्सों से हमे जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जैसा ही हम सब जानते है कि पूरी दुनिया में तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 May 2018 3:47:36

अकबर-बीरबल की कहानी: गधे तंबाकू नहीं खाते। इंसान ही खाते हैं!  World No Tobacco Day 2018

अकबर बीरबल के किस्सों की हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है। इनके किस्सों से हमे जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जैसा ही हम सब जानते है कि पूरी दुनिया में तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है।

तम्बाकू एक प्रकार के निकोटियाना प्रजाति के पेड़ के पत्तों को सुखा कर नशा करने की वस्तु बनाई जाती है। दरअसल तम्बाकू एक मीठा और धीमा जहर। हौले-हौले यह आदमी की जान लेता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि तम्बाकू के सेवन से जीवनी शक्ति का भी ह्रास होता है। व्यक्ति को पता चल जाता है कि तम्बाकू का सेवन हानिकारक है किंतु बाद में लाख छुड़ाने पर भी यह लत छूटती नहीं। सो धीरे-धीरे उसमें जीवनी शक्ति भी कम होती जाती है और वह अपने आपको एक तरह से विनाश के हवाले भी कर देता है। आज हम आपको तंबाकू से जुड़ा हुआ अकबर बीरबल का एक किस्सा बताने जा रहे।

कहानी

बीरबल तंबाकू खाते थे, लेकिन अकबर बादशाह नहीं खाते थे। हालांकि बीरबल जानते थे कि तंबाकू खाना बुरी आदत है, लेकिन आदत थी कि छूटती ही नहीं थी। बहरहाल, बादशाह अकबर को भी बीरबल की यह आदत पसंद नहीं थी। उन्होंने इसके बहाने बीरबल की टांग खींचने की सोची। एक दिन अकबर बीरबल को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तंबाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के लिए छुड़वा दिया। गधे ने तंबाकू को मुंह भी नहीं लगा। यह देखकर अकबर बादशाह बोले: बीरबल देखो, तंबाकू कैसी बुरी चीज है। इसे गधा तक नहीं खाता। बीरबल जानते थे कि महाराज सच कह रहे हैं, पर वह भी हाजिरजवाबी की अपनी आदत से मजबूर थे। तपाक से बोल पड़े: हां, जहांपनाह! यह सच है, गधे तंबाकू नहीं खाते। इंसान ही खाते हैं। बीरबल का जवाब सुन बादशाह अकबर खुद पानी-पानी हो गए। वैसे तो बीरबल ने यह मजकियाँ तरीके में बोला लेकिन हम सब जानते है कि जब एक जानवर को पता है कि तंबाकू उसके लिए नुकसान पहुँचाने वला है तो हम इंसान इस बात को क्यों नहीं समझतें।

31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस / World No Tobacco Day मनाया जाता है आइये इस अवसर पर हम संकल्प लें कि खुद भी नशा नही करेंगे और अन्य लोगो को भी नशा ना करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह