न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Women's Day Special- भारत की पहली महिला ऑटो ड्राईवर, शीला दावरे

देश की पहली महिला ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर शीला दावरे इस क्षेत्र में और महिलाओं को लाना चाहती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Mar 2018 7:44:30

Women's Day Special- भारत की पहली महिला ऑटो ड्राईवर, शीला दावरे

देश की पहली महिला ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर शीला दावरे इस क्षेत्र में और महिलाओं को लाना चाहती हैं। इसके लिए वह एकेडमी शुरू करना चाहती हैं और अगर ऐसा होता है तो यह इस तरह की पहली एकेडमी होगी। शीला का नाम पहली महिला ऑटो ड्राइवर के रूप में 1988 से लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज है। एकेडमी खोलने के लिए वह ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के चक्‍कर लगा रही हैं। एकेडमी के बारे में वह बताती है कि, ‘परमिट लेना आसान नहीं है और महिला ऑटो ड्राइवर को कड़ी मेहनत करनी होगी। मैंने काफी संघर्ष किया लेकिन अब खुश हूं कि सरकार महिलाओं को परमिट जारी कर रही है। मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए एक महिला की एकेडमी से प्रोत्‍साहन और बढ़ेगा।’

शीला ने 12वीं की पढ़ाई के बाद 18 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह पुणे में ऑटो चलाने लग गई थी। इस दौरान उन्‍होंने काफी दबाव और विरोध का सामना किया लेकिन वे पीछे नहीं हटी। शीला बताती है कि, ‘मेरे माता-पिता ने इस फैसले का विरोध किया। लेकिन आज जब वे मुझे देखते हैं तो बहुत खुश होते हैं।’ शुरुआत में लोग शीला को महिला होने के कारण ऑटो किराए पर देने से डरते थे। उन्‍होंने धीरे-धीरे पैसे बचाए और जनवादी संगठन व यूनियन की मदद से अपना ऑटो खरीद लिया। शीला की अपने पति शिरीष कांबले से इसी दौरान मुलाकात हुई। शिरीष भी ऑटो ड्राइवर हैं। दोनों की दो बेटियां हैं और 2001 तक अलग अलग ऑटो चलाते थे। इसके बाद उन्‍होंने अपनी ट्रेवल कंपनी खोल ली।

शीला बताती है कि, ‘ मैंने 1988 से 2001 के बीच 13 साल तक ऑटो से लेकर मेटाडोर तक सभी तरह के वाहन चलाए हैं। अब मेरी कंपनी है और इस दौरान मैं कभी-कभी खुद भी ट्रिप पर जाती हूं। सरकार के महिलाओं को परमिट देने के बाद मैंने सोचा कि मैं इन महिलाओं को प्रशिक्षित कर अच्‍छा ड्राइवर बना सकती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप