न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हुई अनोखी कैब सर्विस की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

दिल्ली में एक अनोखी कैब सर्विस की शुरुआत हुई हैं जिसमें सिर्फ महिला ड्राईवर ही होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 11:55:56

दिल्ली में हुई अनोखी कैब सर्विस की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या बनी हुई हैं, खासतौर से देश की राजधानी दिल्ली में। इस समस्या को देखते हुए दिल्ली में एक अनोखी कैब सर्विस की शुरुआत हुई हैं जिसमें सिर्फ महिला ड्राईवर ही होगी। इस कैब सर्विस का नाम 'Women With Wheels' रखा गया हैं जो कि आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पिलर नम्बर-16 के पास मिलेगी। इस कैब सर्विस का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण है। इस कैब सर्विस का उद्देश्य उन महिलाओं को घर तक सुरक्षित पहुंचाना है, जो देर रात एयरपोर्ट से घर जा रही होती हैं। वो पुरूष ड्राइवर के साथ जाने में असहज होती है। इसलिए, उन्हें ये सुविधा दी गई है ताकि महिलाएं देर रात में भी सुरक्षित घर पहुंच सकें।

weird news,weird cab service,women security,women drivers for cab

जी हाँ, कैब के लिए इन सभी महिला ड्राइवर्स को आज़ाद फ़ाउंडेशन नाम के एनजीओ से नियुक्त किया गया है और इस कैब में सिर्फ़ महिलाओं को ही आने की अनुमति है, पुरूष तभी आ सकते हैं जब वो किसी महिला के साथ हों। मिली खबर के मुताबिक यह कैब सर्विस सखा कंसल्टिंग विंग्स द्वारा चलाई जा रही है, जो कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा जयपुर और कोलकाता में भी महिला यात्रियों को कैब सर्विस देती है। वहीं इस मामले में एक हालिया रिपोर्ट में, कंपनी के सीईओ ने बताया, ''कंपनी के पास अभी कुल 10 ड्राइवर्स हैं, जो 20 कारें हैं, जल्द ही इनकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। इस सर्विस में सभी महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं। जब वो Women With Wheels को जॉइन करती हैं तो उन्हें प्रशिक्षण के बाद सैलेरी दी जाती है।''

इसी के साथ अरविंद वाडेरा ने कहा, ''सभी कैब में एक पैनिक बटन है, जिसका इस्तेमाल महिला ड्राइवर या कम्यूटर असुरक्षित महसूस करने पर कर सकती हैं। इसे दबाते ही 24Response नामक कंपनी को एक आपातकालीन संकेत जाएगा और उस कंपनी से नियुक्त लोग आपके पास 30 मिनट के अंदर पहुंच जाएंगे। इस कैब के रेट अन्य कैब के ही बराबर हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!