Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैक फ्राइडे पर शॉपिंग में मिलती है भारी छूट, हैरान कर देगा इसके पीछे का कारण

अमेरिका में यह सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट माना जाता है और आज के दिन शॉपिंग में भारी छूट मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Nov 2019 4:31:20

ब्लैक फ्राइडे पर शॉपिंग में मिलती है भारी छूट, हैरान कर देगा इसके पीछे का कारण

पूरी दुनिया में नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे के तौर पर मनाया जाता है और इसके अगले दिन नवंबर महीने के चौथे शुक्रवार को ब्लैक फ्राइडे के रूप में मनाया जाता हैं। ब्लैक फ्राइडे का दिन शॉपिंग को समर्पित माना जाता हैं जिसकी शुरुआत थैंक्सगिविंग डे से होती हैं और पूरे सप्ताह तक चलती हैं। इस दिन से क्रिसमस की शॉपिंग शुरू हो जाती है। अमेरिका में यह सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट माना जाता है और आज के दिन शॉपिंग में भारी छूट मिलती हैं। भारत में भी कई कंपनियां शॉपिंग पर बंपर ऑफर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आखिर क्यों मनाया जाता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।
weird news,weird day,black friday,black friday 2019,reason behind black friday शुरू में वित्तीय संकट से था ब्लैक फ्राइडे का संबंध

शुरुआत में वित्तीय संकट के लिए ब्लैक फ्राइडे शब्द का इस्तेमाल किया गया। इसका सेल्स या शॉपिंग से कोई लेना-देना नहीं था। कहानी कुछ इस तरह है। वॉल स्ट्रीट के दो बड़े फाइनैंसर्स थे जिम फिस्क और जे गोल्ड। उन दोनों ने मिलकर बड़ी मात्रा में सोना खरीदा। उनको उम्मीद थी कि कीमत काफी बढ़ेगी जिससे उनको जबर्दस्त मुनाफा होगा। लेकिन हुआ इसके उलट। 24 सितंबर, 1869 को शुक्रवार यानी फ्राइडे वाले दिन अमेरिकी गोल्ड मार्केट धाराशयी हो गई। फिस्क और गोल्ड दिवालिया हो गए।

इससे जुड़ी एक और कहानी

यह उन दिनों की बात है जब अमेरिका में दुकानदार अपना हिसाब-किताब हाथों से लिखते थे। मुनाफे को वह काले अक्षरों में लिखते थे और घाटे को लाल में। ऐसा माना जाता है कि ज्यादातर दुकानें साल भर 'लाल' रहती थीं लेकिन थैंक्सगिविंग डे के बाद 'काली' हो जाती थीं। इसका कारण यह होता था कि थैंक्सगिविंग डे का बाद बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करते थे। पुलिस अधिकारियों ने पहली बार उछाला नाम

50 के दशक में फिलाडेलफिया के पुलिस अधिकारियों ने पहली बार ब्लैक फ्राइडे शब्द का इस्तेमाल किया। थैंक्सगिविंग डे के बाद लोगों की बड़ी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ती थी जिससे शहर की हालत अस्त-व्यस्त हो जाती थी, सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बुरा हाल हो जाता था और कई बार तो दुकानों में लूटपाट भी हो जाती थी। पुलिस अधिकारी उस दिन छुट्टी नहीं ले पाते थे और उनको लंबे समय तक काम करना पड़ता था। इस वजह से उन्होंने इस दिन को 'ब्लैक फ्राइडे' कहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन से लोकप्रिय शब्द बना ब्लैक फ्राइडे

अमेरिका की एक मैग्जीन में 1966 में एक विज्ञापन छपा था जिसमें ब्लैक फ्राइडे टर्म का इस्तेमाल किया गया था। बाद में 80 के दशक में दुनिया भर में यह शब्द फैल गया और तुरंत ही रिटेलर्स ने अपनी थैंक्सगिविंग डे के बाद की सेल्स से इसे जोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology