प्रयागराज में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है जिसमे युवक ने एक लड़की से नहीं बल्कि दो-दो लड़कियों से शादी की है। दरअसल, यहां एक एक युवक अपनी नई प्रेमिका से शादी करने मंदिर पहुंचा तो वहां उसकी पुरानी प्रेमिका भी पहुंच गई। इस बात पर जब हंगामा होने लगा तो युवक ने दोनों की मांग में सिंदूर भरकर दोनों से शादी कर ली। यह अनोखा मामला प्रयागराज में कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके का है।
![मंदिर में एक युवक ने 2 लड़कियों के साथ करी अनोखी शादी, दोनों की मांग में भरा सिंदूर marriage,weird marriage,weird news]()
दरअसल, युवक अपने इलाके की एक लड़की से पहले से प्रेम करता था। कई साल से उसकी प्रेम कहानी चल रही थी। करीब चार दिन पहले उसकी पहली प्रेमिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देख लिया तो हंगामा करने लगी।
सोमवार की देर शाम नई प्रेमिका से युवक शादी करने पहुंचा तो पूर्व प्रेमिका भी वहां पहुंच गई जिससे वहां हंगामा मच गया। इसके बाद घर के पास ही एक मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर उनकी मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया।
![मंदिर में एक युवक ने 2 लड़कियों के साथ करी अनोखी शादी, दोनों की मांग में भरा सिंदूर marriage,weird marriage,weird news]()
शादी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
130 पुरुषों से बनाए इस 28 वर्षीय महिला ने संबंध, वजह चौंकाने वाली
भारत में इन नेताओं के बेटे-बेटियों की शादी में बह गए करोड़ों रुपये