Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की अजीबोगरीब प्रतियोगिताएँ, जिनके बारे में जान उड़ जायेंगे आपके होश

ये खेल कुछ इस तरह के हैं जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 8:21:39

दुनिया की अजीबोगरीब प्रतियोगिताएँ, जिनके बारे में जान उड़ जायेंगे आपके होश

वर्तमान समय में खेलों के प्रति लोगों की दिलचस्पी देखने को मिलती हैं। खासकर क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों की दिलचस्पी सभी लोगों में होती हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई खेल हैं जो लोगों द्वारा पसंद किये जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जिन खेलों के बारे में बताने जा रहे हैं वे बड़े ही अजीबोगरीब खेल हैं और क्षेत्र विशेष में प्रचलित हैं। ये खेल कुछ इस तरह के हैं जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया की इन अजीबोगरीब प्रतियोगिताओं के बारे में।

* चीज रोलिंग

इस खेल में चीज की एक भेली को ऊंची पहाड़ी से नीचे फेंका जाता है। किसी पहिये जैसी यह भेली करीब 40 किलो की होती है। लोग इसे पकड़ने के लिए इसके पीछे पीछे भागने लगते हैं। जाहिर है कोई इसकी रफ्तार से तो नहीं भाग सकता लेकिन लुढ़कते हुए लोग भी नीचे तक आते हैं और जिसके हाथ यह सबसे पहले लग जाती है, वह विजेता कहलाता है।

* एक्स्ट्रीम आयरनिंग

एक आयरनिंग बोर्ड ले कर अपने कपड़ों को इस्तरी करना है लेकिन अपने कमरे में नहीं, बल्कि कभी किसी पहाड़ की चोटी पर, तो कभी हवा में स्काई डाइविंग करते हुए। इस अजीब खेल की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स के शौकीन टीम बना कर इसे खेलते हैं और कभी साइकिल चलाते हुए कपड़े इस्तरी करते हैं, तो कभी किसी चट्टान से टंग कर।
weird competitions,competitions,weird story * डीयर कॉलिंग

किसी जमाने में शिकारी हिरण को पकड़ने के लिए उन्हीं की आवाज निकाला करते थे। आज यह एक प्रतियोगिता का रूप ले चुकी है। जर्मनी में हर साल दुनिया भर से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं। कोई प्लास्टिक की पाइप का इस्तेमाल करता है, कोई शंख का, तो कोई सींगों का। प्यारे मेमने की आवाज भी निकालनी होती है और गुस्सैल बूढ़े हिरण की भी।

* हाई हील रेस

इसकी शुरुआत हुई 1986 में अमेरिका के वॉशिंगटन में। और मजे की बात यह है कि इसमें महिलाएं नहीं पुरुष हिस्सा लिया करते थे। आज भी इस प्रतियोगिता का नाम "दी हाई हील ड्रैग क्वीन रेस" है। ड्रैग क्वीन यानि महिला के लिबास में पुरुष। हालांकि इतने सालों में यह प्रतियोगिता दुनिया भर में फैल गयी है और अब महिलाएं भी इसमें भाग लेती हैं।

* एयर गिटार

इसे दुनिया का सबसे हल्का म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट कहा जाने लगा है, लेकिन दरअसल यह है ही नहीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को किसी रॉकस्टार की तरह पेश आना होता है और इस तरह से हाथ चलाना होता है मानो सच में गिटार बजा रहे हों। किसी जमाने में इसे बेवकूफी और पागलपन माना जाता था लेकिन अब फिनलैंड में हर साल इसकी प्रतियोगिता होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology