न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भड़ास कैफे : यहाँ निकाले अपना सारा गुस्सा, मिलती है पूरी आजादी

आज के समय में हर व्यक्ति कई परेशानियों से जूझ रहा हैं। किसी को नौकरी तो किसी को छोकरी की चिंता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 3:10:54

भड़ास कैफे : यहाँ निकाले अपना सारा गुस्सा, मिलती है पूरी आजादी

आज के समय में हर व्यक्ति कई परेशानियों से जूझ रहा हैं। किसी को नौकरी तो किसी को छोकरी की चिंता हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति तनावग्रस्त और चिडचिडे स्वभाव का हो जाता हैं। ऐसे में इच्छा होती हैं कि कहीं पर अपना सारा गुस्सा निकाला जाए, ताकि मन को शांति मिल सकें। अगर आपकी भी ऐसी इच्छा हैं तो आपके लिए मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर में एक ‘भड़ास कैफे’ खुला हैं। अब ऐसा क्या है इस कैफे में कि आप अपना गुसा शांत कर तनावमुक्त हो सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर के चन्द्रनगर क्षेत्र में एक ऐसा कैफे खोला गया है जहां जाकर आप जमकर तोडफ़ोड़ कर सकते हैं और आप से कोई कुछ नहीं बोलेगा। हां, इतना जरूर है कि इस तोडफ़ोड़ का कुछ पैसा तो आपको देना ही पड़ेगा। इस कैफे का नाम ‘भड़ास कैफे’। लोग इस कैफे में जी-भर कर तोडफ़ोड़ करते हैं और गुस्सा शान्त हो जाने पर खुद को तनावमुक्त महसूस करते हैं।

यहां पर आप को कांच के गिलास, कप, कुर्सी, टीवी, लैपटॉप, कम्प्यूटर, सीपीयू, घड़ी से लेकर हर वो चीज मिलेगी जिसे तोडऩे में आप को मजा आए। गुस्सा निकालने के लिए यहां पंचिंग बैग्स से लेकर गुब्बारे तक मौजूद हैं। 2 रुपए से 5 रुपए तक देकर आप कांच के गिलास तोड़ सकते हैं। 50 रुपए में आप के लिए घड़ी भी है। यहां पर बड़े सामान तोडऩे के लिए आपको और ज्यादा पैसे देने होंगे। नुकसान के मुकाबले यह कीमत कम है। इस कैफे की सबसे खास बात यह है कि यहां आप पर कोई रोक-टोक नहीं है।

weird cafe,bhadas cafe,cafe to freak out frustration,weird story

यह कैफे अतुल मलिकराम नाम के युवक ने खोला है। उन्होंने कहा कि ये भारत का पहला भड़ास कैफे है। आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में लोगों को तनाव और अवसाद से आजाद करने में ये कैफे बहुत मदद करेगा। इस कैफे में तोड़-फोड़ करके वो अपना मन शान्त कर पाएंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तोड़-फोड़ से पहले ग्लव्स, हेलमेट और ट्रैक सूट भी पहनाए जाते हैं। इस कैफे की दीवारों और छत पर हर तरफ नफरत, गुस्सा, गुबार, चीखना जैसे शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे हुए हैं।

भारत के लोगों के लिए ये कैफे नया और अजीबोगरीब हो सकता है, लेकिन विदेशों में बहुत पहले से ही ऐसे भड़ास केन्द्र लोकप्रिय हैं। वहां इन्हें एंगर रूम के नाम से जाना जाता है। लोगों में बढ़ते डिप्रेशन को देखते हुए सबसे पहले एंगर रूम बनाने का ख्याल अमेरिका की एक टीनेजर डोना अलेक्जेन्डर के मन में आया। साल 2008 में उसने अपने ऑफिस के लोगों को 5 डॉलर के बदले तोड़-फोड़ करने के लिए अपने गैराज में आमंत्रित किया। लोगों को यह आइडिया पसन्द आया। बाद में अजनबी भी उससे तोड़-फोड़ करने देने का आग्रह करने लगे। 2 साल बाद डोना ने अपनी जॉब छोड़ कर इस काम का बिजनेस शुरू कर दिया। आज अमेरिका समेत कई देशों में बहुत से एंगर रूम खुले हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू