वीडियो में दिखता है कि एक शख्स उसे गाने की ट्रेनिंग दे रहा है और कुत्ता अपने ही अंदाज में सुर लगाने की कोशिश भी करता है। आम तौर पर हम कुत्तों को भौंकते देखते हैं लेकिन यहां मामला उलट है। ये वीडियो देखने के बाद आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकेंगे। इस वीडियो को एनिमल लाइफ की ओर से अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को 13 दिसंबर को शेयर किया था और इसे करीब 92 हजार बार देखा जा चुका है। साथ ही 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1.6 हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट भी किया गया है। लोग भी वीडियो पर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं।Learning singing pic.twitter.com/MV067HYE4Z
— Animal Life (@animalIife) December 13, 2020
















