ऐसा नहीं है की मनुष्य ही आलसी होता है जानवर भी काम से जी चुराते है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे घोड़े के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी कामचोरी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे घोड़े पर जब कोई सवारी करने आता है तो वह मरने का नाटक करने लगता है। वीडियो में देख सकते है जैसे ही वह अचानक एक आदमी को अपनी ओर दौड़ते हुए देखता है तुरंत फिर लेट जाता और अपने पांव इधर उधर मारने लगता है।
![बड़ा आलसी है यह घोड़ा, सवारी करने जाओ तो करने लगता है मरने की एक्टिंग, देखे वीडियो viral news,viral video,horse,lazy horse,weird news in hindi]()
दो हफ्ते पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। इस वीडियो को 83 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्शन दिया था। 12 लोगों के कॉमेंट्स आए थे और 6,33,000 बार शेयर किया जा चुका है। घोड़े की इस हरकत पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल, घोड़ा पूरी तरह स्वस्थ्य है और उसे कोई बीमारी नहीं है। लेकिन घोड़ा किसी भी काम से बचने की कोशिश करता है। यही कारण है कि वो ऐसी हरकतें करता है।