न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विरोध : दूल्हा और दुल्हन ने पहनाई प्याज-लहसुन की माला

प्याज की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए देश में कई लोग इसे गहने के रूप में पहन रहे तो कई लोग इसे अपनी शादी में इसकी वरमाला बना कर पहन रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Dec 2019 10:14:39

विरोध  : दूल्हा और दुल्हन ने पहनाई प्याज-लहसुन की माला

प्याज की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए देश में कई लोग इसे गहने के रूप में पहन रहे तो कई लोग इसे अपनी शादी में इसकी वरमाला बना कर पहन रहे है। हाल ही एक ताजा मामला वाराणसी से सामने आया यहां एक जोड़े ने शादी के दौरान प्याज और लहसुन की बनी वरमाला पहनाकर प्याज की बढ़ती कीमतों का विरोध किया।

onion,price of onion,gift in marriage,bride,groom,marriage,jhansi,uttar pradesh,weird news in hindi

इतना ही नहीं, इस दौरान मेहमानों ने भी प्याज की टोकरी नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में दी। शादी में आए मेहमानों का कहना है कि पिछले एक महीने से प्याज का दाम आसमान पर जा पहुंचा है। ऐसे में लोग प्याज को सोने की तरह अनमोल मानने लगे हैं। इस शादी में भी दूल्हा और दुलहन ने प्याज और लहसुन से तैयार वरमाला पहनाया।

onion,price of onion,gift in marriage,bride,groom,marriage,jhansi,uttar pradesh,weird news in hindi

इस शादी में कई स्थानीय नेता भी पहुंचे। समाजवादी पार्टी से जुड़े सत्य प्रकाश का कहना है कि नए शादीशुदा जोड़े ने प्याज की कीमत के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का अनूठा तरीका खोजा। दूल्हे-दुलहन ने प्याज सहित अन्य वस्तुओं की बढ़ी कीमत के खिलाफ एक संदेश देने के लिए इस तरीके को इजाद किया।'

onion,price of onion,gift in marriage,bride,groom,marriage,jhansi,uttar pradesh,weird news in hindi

हालांकि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक कपल को शादी में 2.5 किलों प्याज गिफ्ट में दिए गए। दूल्हा-दुल्हन के कहा कुछ समय के लिए हम हैरान रह गए। कपल के दोस्तों का कहना था कि दुल्हा और उनका परिवार शादी में बिरयानी के साथ प्याज वाला रायता सर्व करना चाहता था, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने ककड़ी का रायता बनाने का फैसला किया। एक दोस्त ने कहा शादी के एक दिन पहले प्याज की कीमत कुड्डालोर में 195 रुपए प्रति किलो थी। इसलिए मैंने सोचा कि इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता है। हमने 2.5 किलो प्याज 500 रुपए में खरीदें।

onion,price of onion,gift in marriage,bride,groom,marriage,jhansi,uttar pradesh,weird news in hindi

वही यूपी के झांसी में हुई एक शादी में लोगों ने पैसे और गिफ्ट की बजाय दूल्हा-दुल्हन को प्याज दिया।

इससे पहले यूपी के झांसी में हुई एक शादी में लोगों ने पैसे और गिफ्ट की बजाय दूल्हा-दुल्हन को प्याज दिया। मामला झांसी के डेली का है, यहां कानपुर से बारात आई थी। जयमाला के समय जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। इसी दौरान लोगों ने दोनों को प्याज देना शुरू कर दिया। एक रिश्तेदार ने दूल्हा-दुल्हन को 5 किलो प्याज का गिफ्ट दिया। इतना ही नहीं, इस गिफ्ट को पाकर उनके घर के लोग खुश भी नजर आए। दुल्हन की बहन ने बताया कि शादी में सभी लोग कुछ न कुछ गिफ्ट दे रहे हैं, किसी ने ये नहीं सोचा कि प्याज कितनी महंगी है। उन्होंने कहा, मेरी बहन को किचन में कोई तकलीफ ना हो इसलिए प्याज गिफ्ट की जा रही है। इस दौरान खुद दुल्हन भी खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि मुझे प्याज गिफ्ट में मिली, मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि दहेज में मुझे कुछ दो न दो पर प्याज दो।

प्याज की हालत तो यह देखने को मिली कि वाराणसी के एक होटल में एक पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा है कि 'कृपया प्याज मांगकर शर्मिंदा न करें' इसी के साथ एक दूसरा पोस्टर भी लगा है जिसमें लिखा है, 'प्याज की जगह मूली से काम चलाएं'। रेस्तरां मालिक का कहना है कि आसमान छूते दाम की वजह से हमने प्याज का इस्तेमाल कम कर दिया है। सब्जी की ग्रेवी भी प्याज-लहसुन की जगह काजू से तैयार की जा रही है।

onion,price of onion,gift in marriage,bride,groom,marriage,jhansi,uttar pradesh,weird news in hindi

वही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को तोहफे में प्याज वाले झुमके दिए। जिसकी तस्वीर ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी करी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि मेरे पति द कपिल शर्मा शो में परफॉर्म कर वापस आए हैं। उन्होंने कहा, 'ये झुमके वे करीना को दिखा रहे थे, मुझे नहीं लगता कि वह इससे ज्यादा प्रभावित हुई होंगी, लेकिन मुझे पता था कि तुम्हें ये जरूर पसंद आएंगे तो मैं तुम्हारे लिए ये ले आया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!