उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को पुलिसकर्मी थाने में शिकायतें लिखने के बजाय सपेरे की बीन बजाते नजर आए। दरअसल, यहां थाने में दोपहर के समय अचानक कोबरा सांप घुस गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। सांप को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत की गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आनन-फानन में नजदीकी क्षेत्र से सपेरों की टीम बुलाई गई।
![उत्तर प्रदेश : थाने में घुसा कोबरा सांप, पुलिसकर्मी को बजानी पड़ी बीन weird news in hindi,uttar pradesh,policeman,snake bean,police station]()
सपेरों की टीम थाने पहुंची और बीन बजाकर सांप को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सपेरे की बीन लेकर कुर्सी पर बैठकर काफी देर तक बीन बजाता रहा। लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। काफी देर तक गहमागहमी के बाद सांप पकड़ में आया लेकिन उसने एक सपेरे को ही डस लिया। हालांकि सपेरे ने खुद ही अपना इलाज कर लिया और टीम के साथ सांप लेकर थाने से रवाना हो गया।