हर प्यार करने वाला यह चाहता हैं कि वह अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कुछ इस अंदाज में करें कि वह पल यादगार बन जाए. इसके लिए लवर्स कई अनोखे तरीके अपनाते हैं. ऐसा ही कुछ किया अमेरिका के लुइसियाना में रहने वाले एक शख्स स्टीवन वीबर ने जो अपने प्यार का इजहार एक अलग अंदाज में करना चाहते हैं. लेकुं उनका अपनाया गया तरीका जानलेवा साबित हुआ. तो आइये जानते हैं दिल दहला देने वाले इस हादसे के बारे में.
![गर्लफ्रेंड को अलग अंदाज में प्रपोज करना बना जानलेवा, हादसा ऐसा जो दिल दहला दे man drowns,weird story,tanzania]()
दरअसल, स्टीवन वीबर अपनी गर्लफ्रेंड एन्टोइने को कुछ अलग अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन ये प्रपोज उनकी जिंदगी का आखिरी प्रपोज बन गया। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे एन्टोइने से खुद अपने फेसबुक (facebook) पर शेयर किया है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीबर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'स्टीवन वीबर जैसे शख्स को श्रद्धांजलि देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने सभी के जीवन में खुशियां लाने का काम किया था।' और आखिर में उन्होंने लिखा है, 'आप उन गहराइयों से नहीं लौट सकते कि मेरे जवाब को सुन पाएं, हां! हां! मैं आपसे शादी करूंगी।'
वीबर गहरे पानी में गोता लगाते हैं और उनके हाथ में एक जिपलॉक बैग है, जिसमें एक हाथ से लिखा हुआ पत्र है। पानी के अंदर से इसी पत्र को दिखाकर वो अपनी गर्लफ्रेंड को शादी (marriage) के लिए प्रपोज करते हैं। इस दौरान वो ये भी कहते हैं कि वह अपनी सांसों को ज्यादा देर तक नहीं रोक सकते, ताकि वो बता सकें कि वो एन्टोइने से कितना प्यार करते हैं। पानी के अंदर ही वीबर एक रिंग बॉक्स निकालते हैं और एन्टोइने की तरफ इशारा करके दिखाते हैं, लेकिन कुछ ही देर के बाद उनकी सांसें रूकने लगती हैं। वो ऊपर आने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी मौत हो जाती है।